सामान्यतः जीवों में संक्रमण का प्रतिरोध करने की क्षमता। विभोजियों के संदर्भ में प्राग्विभोजी द्वारा कोशिका में उसी प्ररुप के दूसरे विभोजी के संक्रमण को रोकने की क्षमता। यह प्राग्विभोजी संजीन द्वारा विभोजी दमनकर के संश्लेषण का परिणाम है।ट्रान्सपोसोनों के अंतरण को रोकने की क्षमता अथवा किसी संक्रमण कारक के प्रति व्यष्टि अथवा समष्टि की बढ़ती हुई प्रतिरोध क्षमता।
Immunization
प्रतिरक्षण
प्रतिजन प्रवेशन का वह प्रक्रम जिसके द्वारा परपोषी में रोग विशेष के प्रति, रोधक्षमता उत्पन्न होती है। (दे. Active immunization और passive immunization)
Immunodeficiency
प्रतिरक्षा न्यूनता
तरल प्रतिरक्षा अथवा कोशिका माध्यित प्रतिरक्षा में कमी होना।
Immunodominance
प्रतिरक्षा प्रभाविता
प्रतिरक्षाजन अणु में उसके एक विशिष्ट अवयव की ऐसी क्षमता जिसके द्वारा (1) किसी प्रतिरक्षा अनुक्रिया में उच्चतम अनुमाप के प्रतिरक्षी उत्पन्न हो सकें तथा (2) किसी बहुसंयोजी प्रतिसीरम से उसी अणु के किसी अन्य अवयव की तुलना में अधिक प्रतिरक्षी जोड़ का आबंधन हो सके।
Immunogen
प्रतिरक्षाजन
प्रोटीन या ग्लाइकोप्रोटीन जैसा पदार्थ जो शरीर में प्रवेश करने पर प्रतिरक्षा अनुक्रिया उत्पन्न करता है। सभी प्रतिरक्षाजन प्रतिजन होते हैं, किंतु प्रत्येक प्रतिजन का प्रतिरक्षाजन होना जरुरी नहीं है।
Immunoglobulin(Ig)
इमुनोग्लोबुलीन (आई.जी)
प्रतिजनों का एक प्रकार।
Immunological memory
प्रतिरक्षात्मक स्मृति
प्रतिरक्षात्मक तंत्र में प्रतिजन में प्रथम प्रभावन की अपेक्षा परवर्ती प्रभावन के प्रति अधिक शीघ्रता और प्रबलता से अनुक्रिया दिखा सकने की क्षमता।
Immunological tolerance
प्रतिरक्षात्मक सह्यता
प्रणियों में किसी विशिष्ट प्रतिजन के प्रति तरल-अथवा कोशिका माध्यित प्रतिरक्षा उत्पन्न करने की असमर्थता जबकि अन्य प्रतिजनों के प्रति वे अनुक्रिया के लिए सामान्यतः समर्थ होते हैं।
Immunological competance
प्रतिरक्षात्मक सामर्थ्य
प्रतिरक्षा अनुक्रिया उत्पन्न करने की क्षमता।
Immunological reaction
प्रतिरक्षात्मक अभिक्रिया
किसी प्रतिरक्षी में प्रभावित लसीकाणुओं के साथ पात्रे संयोजन से अथवा प्रभावित लसीकाणुओं की प्रतिजन के साथ अनुक्रिया से उत्पन्न उत्परिवर्तन जिसे मापा जा सके।