logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Ileum
क्षुद्रांत्र, इलियम
कशेरुकियों में छोटी आंत के बीच का भाग (अर्थात जेजूनम) और बड़ी आंत के बीच का भाग ।

Ilium
इलियम (अस्थि), श्रोणि-अस्थि
श्रोणि-मेखला की अग्र पृष्ठीय हड्डी, जो चतुष्पादों में जघनास्थि(प्यूबिस) तथा आसनास्थि (ischium) से और त्रिक (सैक्रल) कशेरुक के अनुप्रस्थ प्रवर्ध से जुड़ी रहती है।

Imaginal discs
पूर्णक डिस्क
पूर्णरुपांतरणीय कीटों के डिम्भकों में बाह्यत्वचा का स्थूलन जिनमें अविभेदित कोशिकाओं के समूह होते हैं। इन कोशिकाओं से बाह्यत्वचा और उसके नीचे मध्योतक के अंतर्वलित एकल स्तर बनते हैं और कायांतरण के बाद वयस्क अंग और उपांग बनते हैं।

Imago
पूर्णक (पूर्णकीट)
कीटों के कायांतरण की अंतिम या वयस्क अवस्था, जिसमें कीट लैंगिक दृष्टि से परिपक्व हो जाता है।

Immature stage
अपक्व अवस्था
कायांतरण अवधि में कीट की मध्यवर्ती अवस्थाएं, जो लैंगिक रुप में परिवर्धित नहीं होती।

Immature
अपरिपक्व
जिसका लैंगिक विकास पूरा न हुआ हो।

Imminent hazard
आसन्न संकट
पीड़कनाशी के निरंतर प्रयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव से उत्पन्न खतरे की परिस्थिति।

Immune electrophoresis
प्रतिरक्षा विद्धित् कण संचलन
विद्धुत् कण संचलन और जेल विसरण की संयुक्त तकनीक, जिसके द्वारा किसी सीरम के प्रतिजन-घटकों का वियोजन और विभिन्न प्रोटीनों का पृथक्करण किया जाता है।

Immune cytolysis
प्रतिरक्षा कोशिकालयन
1. कोशिका-आविषी टी. लसीकाणुओं अथवा अन्य कोशिका-आविषी कोशिकाओं (जैसे एन.के. कोशिकाओं) द्वारा लक्ष्म-कोशिकाओं का लयन।
2. पूरक की उपस्थिति में प्रतिरक्षी द्वारा सुग्राहीकृत कोशिकाओं का लयन।

Immune
प्रतिरक्षित
ऐसे जीव जिनमें रोग, अथवा संक्रमण या किसी दूसरे पीड़कों के प्रति पूर्ण निरोध क्षमता है।


logo