कोशिका विभाजन की कमी के कारण ऊतकों की वृद्धि में कमी।
Hypostoma
अधोरंध्र
सामान्यतया चिबुक के पश्च भाग में उपकपाल के सीमांत का भाग, जो कभी-कभी अधोरंध्र पट्टीका के रुप में मध्य की ओर या सिर की अधर भित्ति में अधोरंध्र सेतु के रुप में विस्तारित होता है।
Hypostoma(hypostome)
अधोरंध्र, हाइपोस्टोम
1. कीटों के मुख के ऊपर चेहरे का निचला अग्र भाग
2. क्रस्टेशिया प्राणियों में मुख रंध्र के पश्च किनारे को बनाने वाला वलन।
3. मुख के नीचे या ठीक पीछे स्थित कोई संरचना, जैसे, हाइड्रा का मुख-शंकु।
Hypothalamus
हाइपोथैलेमस, अधश्चेतक
कशेरुकियों के मस्तिष्क में डाएन्सेफलन का निचला भाग, जो चेतक (थैलेमस) के नीचे रहता है और तृतीय निलय का आधार बनाता है।
Hypotonic
अल्पपरासारी
जिसकी देह-द्रव्य की सांद्रता परिवेशी माध्यम से कम हो।
Ichthylogy
मत्स्यविज्ञान
मछलियों के अध्ययन से संबंधित प्राणिविज्ञान की शाखा।
Identical twins
अभिन्न यमज
एक साथ जन्म लेने वाले दो बच्चे, जो मादा के शरीर में एक ही निषेचित अंडे के विभाजित होने के फलस्वरुप परिवर्धित होते हैं। सामान्य (द्विअंडज) यमज के विपरीत इनके आकार, रुप-रंग आदि में काफी समानता पाई जाती है।
Identification
पहचान, अभिनिर्धारण
व्यष्टियों को पहले से स्थापित विभिन्न वर्गों अथवा (टेक्सॉनों) में रखना।
Idiogram
विशिष्ट आरेख
गुणसूत्रीय पूरक का आरेखीय प्रस्तुतीकरण।
Idiotype
विशिष्ट प्ररुप
प्रतिरक्षी अणुओंकी लघु श्रृंखला और दीर्घ श्रृंखला और दीर्घ श्रृंखला के परिवर्ती प्रक्षेत्रों में उपस्थित सामूहिक प्रतिजनी निर्धारक।