logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Weir
बंधिका: द्रव के स्तर को स्थिर तथा समान बनाये रखने के लिए दीवार या अवरोध। यह बुद्बुद् प्लेट और रिबॉयलर में प्रयोग की जाती है।

Wet gas
क्लेदित गैस: वह गैस जिसमें द्रवित होने योग्य हाइड्रोकार्बन अधिक मात्रा में होते हैं।

Wetting agent
क्लेदक: एक पदार्थ जो द्रव में मिलाने पर ठोस पृष्ठ पर द्रव के अधिक फैलने की क्षमता बढा देता है। साबुन, संश्लेषित अपमार्जक सल्फोनित तेल और अन्य रासायनिक पदार्थ ऐसे ही कर्मक हैं।

Wet sump
क्लेदित सम्प: एक बंद परिसंचरण स्नेहन तंत्र जिसमें तेल को अपवाह कुंड या गर्त से बैयरिंगो में डाला जाता है और तेल गुरुत्व द्वारा वापस जाता है।

Whip stock
व्हीप स्टॉक: विधन-औजारों को विक्षेपित करने के लिए निर्धारित गहराई पर कूप में स्थित एक युक्त।

White oil
श्वेत तेल: अल्प बाष्पशीलता वाले अतिपरिष्कृत रंगहीन हाइड्रोकार्बन जिनका श्यानता परास अधिक होता है। इनका उपयोग खाद्य तथा वस्त्र मशीनरी के स्नेहन में होता है।

Wide-cut gasoline
विस्तृत-प्रभाज गैसोलीन: एक गैसोलीन जिसका क्वथन-परास, सामान्य मोटर स्प्रिट से किरोसीन के क्वथन परास तक होता है। यह प्रायः वैमानिक टरबाइन ईंधन के रूप में प्रयुक्त होता है।

Wild cat
वाइल्ड कैट: पर्याप्त भूवैज्ञानिक विवरण के बिना खोदा गया कूप।

Wild cater
वाइल्ड कैटर: भूवैज्ञानिक विवरण के बिना कूप खोदने वाला।

Wild cat drilling
वाइल्ड कैट प्रवेधन: देखिए-wild cating


logo