जीव की रोधक्षमता, जो रक्त में प्रतिजन के प्रवेश से बने प्रतिरक्षीयों के रक्तधार में प्रवाहित होने से अथवा सीरम के माध्यम से स्थानांतरित हो सकने वाली हो।
Hyaline cartilage
काचाभ उपास्थि
कुछ-कुछ नीली-सफेद और पारभासी उपास्थि, जो उपास्थ्यणु (chondrocyte) और अंतराकोशिक पदार्थों से बनती है और सभी कशेरुकियों के भ्रूणों तथा वयस्क शार्कों और रे मछलियों में पाई जाती हैं।
Hybrid dna
संकर डी.एन.ए.
डी.एन.ए. अणु संकर जिसके एक रज्जुक के स्थान पर एक आर.एन.ए. रज्जुक आ जाता है।
Hybrid sterility
संकर बंध्यता
संकरण द्वारा प्रेरित बंध्यता जिसके कारण संकर,जीवनक्षम-संतान उत्पन्न नहीं करते। संकर-बंध्यता का आधार जीनी, गुणसूत्री अथवा कोशिकाद्रव्यी हो सकता है ।
Hybrid vigour
संकर ओज
संकर का अपने जनकों से श्रेष्ठ होना।
Hybrid
संकर
आनुवंशिक असमान-जीव प्ररुपों के संकरण से प्राप्त उत्पाद।
Hybridization
संकरण
दो असमान जनकों के संकर बनाने या होने की प्रक्रिया।
Hydra
हाइड्रा
सीलेन्टेरेटा संघ और हाइड्रोज़ोआ वर्ग के अलवणजलीय प्राणी, जो लकड़ियों, पत्थरों, पत्तियों आदि पर चिपके रहते हैं। इनके शरीर में एक गुहा होती है जो स्पर्शिकाओं से घिरे मुँह द्वारा ऊपर की ओर खुलती है।
Hydrolysis
जल-अपघटन
वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें जल अन्य पदार्थ से क्रिया करके दो या दो से अधिक नए पदार्थ बनाता है। इसमें जल के अणु के आयनीकरण से क्रियाधार पदार्थ टूटता है।
Hydrozoa
हाइड्रोज़ोआ
ऐसे सीलेन्टेरेट प्राणियों का वर्ग, जिनमें अलैंगिक पीढ़ी अचल पॉलिप के रुप में और लैंगिक पीढ़ी मुक्तप्लावी मेड्यूसा के रुप में पाई जाती है। किंतु हाइड्रा जैसे कुछेक प्राणियों में मेड्यूसा अवस्था नहीं पाई जाती है और पॉलिप अवस्था में ही जनद(गोनड) बनते हैं। सरल जठरांत्र (सीलेन्टेरोन), बाह्यचर्मीय जनद और प्रायः निवही व्यवस्था इनके अन्य लक्षण हैं।