logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Potato
आलू
सोलैनेसी कुल के सोलेनम ट्यूबरोसम का सामान्य नाम। इसका भोजन-संग्रही भूमिगत तना कंद (ट्चूबर) कहलाता है। आलू में प्रायः 10 प्रतिशत मंड, 78 प्रशित जल और 2.2 प्रतिशत प्रोटीन होता हैं।

Pothos
पोथौस
ऐरेसी कुल का एक आरोही वंश। तने से निकलने वाली अपस्थनिक जड़ों की सहायता से यह पौधा आरोहण करता हैं।

Potometer
वाष्पोत्सर्जनमापी, पोटोमीटर
यंत्र विशेष जिसके द्वारा पौधों का वाष्पोत्सर्जन (ट्रांसपिरेशन) मापा जाता हैं।

Pre-cambrian
कैम्ब्रियन पूर्व
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में प्राग्जैविक (ऐजोइक) महाकल्प के बाद और पुराजीवी (पैलियोजोइक) महाकल्प से पहले 150 करोड़ वर्ष की अवधि। जीवों का इतिहास यहीं से शुरू होता है।

Prefoliation
प्राक्पत्रविन्यास
कलिका में पत्तियों के क्रम से लगे रहने का विन्यास।

Primary
प्राथमिक
(अंग के संबंध में) जिसकी वृद्धि अथवा परिवर्धन हुआ हो।

Primary Axis
प्राथमिक अक्ष
पौधे अथवा उसके किसी अंग का प्रधान अक्ष, जिस पर गौणअंग लगे रहते हैं जैसे-पौधे का तना, पुष्पक्रम का मुख्य डंठल।

Primary Root
प्राथमिक मूल
अंकुरित बीज से निकल कर भूमि की ओर जाने वाली पौधे की प्रधान जड़, जिसे गौण जड़े, जिसे गौण जड़े निकलती हैं।

Primitive
आदि, आद्य
ऐसे जीवधारियों या संरचनाओं के लिए प्रयुक्त जो उद्भव में प्रथम हो या फिर अपने विकास-क्रम की प्रारम्भिक अवस्था में हों।

Primordial Utricle
कोशिकादृति
पूर्ण परिवर्धित रिक्तिका वाली कोशिकाओं में कोशिकाद्राव्य का बाह्यतम स्तर, उसकी अंतर्वस्तुए तथा रसधानी।


logo