logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Plasmid
प्लाज़्मिड
जीवाणु तथा कवकों में पाया जाने वाला गुणसूत्र-बाह्य स्वतः प्रतिकृत होने वाला द्विरज्जुकीय वर्तुल डी.एन.ए.अणु |

Plasmodesmata
जीवद्रव्य तंतु
समीपवर्ती पादप कोशिकाओं को जोड़ने वाले कोशिकाद्रव्यी सेतु |

Plasmolysis
जीवद्रव्य कुंचन
बाहरी विलेय की उच्च सांद्रता के परिणामस्वरुप कोशिका का संकुचन |

Plastid
लवक
पादप कोशिका में वर्णक, स्टार्च और अन्य कोशिकीय उत्पादों के भंडारण के लिए संरचनाएँ |

Plastron
अधरवर्म, प्लैस्ट्रन
1. कीटों में गैस का पतला स्तर जो बारीक अपजल रोमों (hydrofuge hairs) अथवा बारीक क्यूटिकुलर परिजाल के द्वारा स्थायी रुप से अपने स्थान पर बना रहता है और स्थायी शारीरिक क्लेम(gill)का काम करता है |
2. कछुओं में उनकी अधार सतह पर बनी एक अस्थिल प्लेट |

Platelet(blood platelet)
पट्टिकाणु (रुधिर पट्टिकाणु)
स्तनियों में छोटी रंगहीन रुधिर कणिका जिसका रुधिर स्कंदन (यानी थक्का बनाने) में महत्वपूर्ण योगदान होता है |

Platyhelminthes
प्लेटीहेल्मिथीज
द्विपार्श्व सममिति वाले अकशेरुकियों का एक संघ (फाइलम) जिसमें चपटे कृमि आते हैं | आंत्र में केवल एक ही रंध्र (मुख) का होना, प्रगुहा (सीलोम), गुदा और रुधिर-तंत्र का न पाया जाना तथा जटिल उभयलिंगी जनन-तंत्र का हाना इनके प्रमुख लक्षण हैं |

Plecoptera
प्लेकॉप्टेरा
मध्यम से लेकर बड़े आकर वाले मृदु-शरीरी कीट जिनकी श्रृंगिकाएँ लंबी और शुकमय; मुखंग कमजोर और आदंशी; पंख झिल्लीमय होते हैं जो विश्रामावस्था में पृष्ट पर चपटे रहते हैं | पश्च पंखों का जोड़ा आमतौर पर बड़ा और सुपरिवर्धित गुद-पालि (anal lobe) वाला; गुल्फ तीन खंडीय होता है | उदर का अंत लंबे बहुसंधित (multi articulate) लूमों के रुप में होता है | अंडनिक्षेपक नहीं होता | कायांतरण अल्परुपांतरी (hemimetabolous); अर्भक जलीय; लंबी श्रृंगिकाओं और लूमों वाले; तथा वातक क्लोम नहीं होते | उदा. स्टेनफ्लाई (stoneflies) |

Pleistocene epoch
अत्यंतनूतन युग
पृथ्वी के ऐतिहासिक काल-क्रम में डेढ़ करोड़ वर्ष पूर्व से लेकर दस हजार वर्ष पूर्व तक की अवधि जिसमें चार बड़े हिमकाल हुए | आदिमानव का उद्भव इस युग की प्रमुख विशेषता है |

Pleural region
पार्श्वक्षेत्र
शरीर के अधरपार्श्व अंग जिन पर पाद जुड़े होते हैं |


logo