logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Magic
जादू, जादू - टोना, अभिचार 1. वह विद्या जिसमें तंत्र - मंत्र के प्रयोग से किसी (आत्मा, देवता, भूत - प्रेत आदि) अलौकिक शक्ति का आराधन करके, उसके द्वारा कोई अभिप्रेत कार्य सम्पन्न कराया जाता है। 2. तंत्र- मंत्र से प्राप्त अलौकिक शक्ति।

Manners
शिष्टाचार व्यक्ति के व्यवहार का वह गुण जो सभ्य समाज के मूल्यों एवं मानदंडों के अनुरूप होता है।

Materialistic Monism
भौतिकवादी एकतत्त्ववाद वह तत्त्वमीमांसीय मत कि मूलतत्त्व केवल एक है और वह जड़ है।

Materialistic Realism
भौतिकवादी यथार्थवाद भौतिक वस्तुओं के स्वतंत्र अस्तित्व में विश्वास रखने वाला मत।

Materialization
भौतिकीकरण यूनानी चिन्तन में विशेष रूप से पाइथागोरस के अनुसार मनुष्य की आत्मा जो मूलतः दिव्य है, का भौतिक देह ग्रहण करना।

Material Cause
उपादान - कारण वह सामग्री जिससे कोई वस्तु उत्पन्न होती है या बनाई जाती है, जैसे घड़े के प्रसंग में मिट्टी।

Material Equivalence
वास्तविक तुल्यता ऐसे दो कथनों का संबंध जो या तो दोनों सत्य होते हैं या दोनों असत्य।

Material Logic
वस्तुपरक तर्कशास्त्र तर्कशास्त्र का वह रूप जो विचारों की पारस्परिक संगति के साथ - साथ वास्तविकता से संगति को भी अध्ययन का विषय बनाता है।

Material Obversion
वस्तुपरक प्रतिवर्त्तन बेन (Bain) के अनुसार प्रतिवर्त्तन का एक रूप, जिसमें निष्कर्ष के उद्देश्य और विधेय मूल प्रतिज्ञप्ति के उद्देश्य और विधेय के विपरीत या व्याघातक होते हैं, किन्तु प्रतिज्ञाप्ति के गुण में कोई परिवर्तन नहीं होते : जैसे 'युद्ध अशुभ है; ∴शान्ति शुभ है'। यह अनुमान अनुभव तथा ज्ञान पर आधारित होता है न कि प्रतिज्ञाप्तियों के आकार पर।

Material Truth
वस्तुगत सत्यता प्रतिज्ञप्तियों की वह तार्किक विशेषता जो तथ्यों से संगत होने पर उनमें आती है।


logo