तार्किक इंद्रियानुभववाद
`वियना सर्कल` (Vienna Circle) के दार्शनिकों द्वारा विकसित सिद्धांत जो `लॉजिकल पॉजिटिविज्म` के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सहयोग पर बल दिया गया है, जो बातें अनुभव द्वारा सत्यापनीय नहीं हैं उन्हें अर्थहीन माना गया है, तत्वमीमांसा - विरोधी दृष्टिकोण अपनाया गया है, तथा भाषा का तार्किक विश्लेषण दर्शन का मुख्य कार्य बताया गया है।
Logical Multiplication
तार्किक गुणन
यदि क (`जैसे प्रोफेसर`) और ख (`जैसे हँसोड़`) दो वर्ग हैं और हम ऐसे व्यक्तियों को छाँटना चाहें जो इन दोनों वर्गों में शामिल हों (`हँसोड़ प्रोफेसर`) तो छाँटने की यह संक्रिया `तार्किक गुणन` कहलाती है और इसका फल `तार्किक गुणनफल`, जिसे प्रतीकात्मक रूप में `क x ख` अथवा `कख` लिखा जाता है।
Logical Positivism
तार्किक प्रत्यक्षवाद
देखिए `logical empiricism`।
Logic Diagram
तर्कारेख
पदों इत्यादि के तार्किक संबंधों को दिखाने के लिए प्रयुक्त रेखाकृति।
Logicism
तर्क - गणितवाद
फ्रेगे तथा रसल का वह सिद्धांत कि गणित के सभी संप्रत्यय तर्कशास्त्र के संप्रत्ययों से और गणित के सभी प्रमेय तार्किक निगमन मात्र के द्वारा तर्कशास्त्र के अभिगृहीतों से प्राप्त किए जा सकते हैं।
Logistic
तर्कगणित
1904 की अंतर्राष्ट्रीय दर्शन - कांग्रेस में आइटेल्सन (Itelson) इत्यादि कई दार्शनिकों के द्वारा प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र के पर्याय के रूप में प्रस्तावित तथा अब उसी अर्थ में प्रचलित शब्द। इस प्रयोग के पीछे गणित को तर्कशास्त्रमूलक मानने और तर्कशास्त्र को गणितात्मक बनाने की भावना निहित है।
Logos
लोगस
प्राचीन यूनानी दर्शन मे वैदिक चितन के `ऋत` से मिलती - जुलती एक संकल्पना। सर्वप्रथम हेराक्लाइटस द्वारा ब्रह्मांड की व्यवस्था और नियमबद्धता की कारणभूत पराबुद्धि के अर्थ में प्रयुक्त शब्द। बाद में स्टोइकों द्वारा विश्व की आंगिक एकता और प्रयोजनवत्ता के मूलभूत बुद्धितत्त्व की संकल्पना के रूप में विकसित। ईसाई धर्मशास्त्र में, `त्रयी` (Trinity) का दूसरा व्यक्ति जो ईसा के रूप में अवतरित हुआ।
Lumen Naturale
नैसर्गिक प्रकाश
मध्ययुगीन दर्शन का वह मत कि मनुष्य को साधारणतः प्राप्त बौद्धिक शक्ति दैवी सहायता के बिना ही उसे वस्तुओं का ज्ञान कराती है।
Macrocosm
ब्रह्माण्ड
विश्व का विराट् स्वरूप।
Maecenatism
मिसीनैसी, वृत्ति, कला - प्रतिपालन, कला - संरक्षण
कला और कलाकारों को उदारतापूर्वक संरक्षण देने की वृत्ति के लिए रोम के दो कवियों, होरेस और वर्जिल, के आश्रयदाता मिसीनेस के नाम से प्रचलित शब्द।