logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Homocercal
समपालि
मछिलयों में ऐसे पख (वाज) या पुच्छ के लिए प्रयुक्त जिसमें पृष्ठ पालि और अधर पालि लगभग बराबर होती है।आजकल की अधिकांश अस्थि-मीनों में इस प्रकार की दुम (पुच्छ) पाई जाती है।

Homodont dentition
समदंती दंतविन्यास
किसी प्राणी में एक ही प्रकार के दांतों का पाया जाना; जैसे मेंढ़क में। विप. Heterodont dentition असमदंती दंतविन्यास।

Homologous organs
समजात अंग
ऐसे अंग, जो उद्भव और परिवर्धन में समान किंतु कार्य में प्रायः भिन्न हों; जैसे मानव के अग्रपाद और पक्षियों के पंख। तु. Analogous organs समवृत्ति अंग।

Homologous
समजात
प्ररुप अथवा जाति के संदर्भ में समान।

Homologous sequence
समजात अनुक्रम
एक ही जाति से अथवा भिन्न जातियों से ऐसे डी.एन.ए. अणु जिनके समान क्षारक अनुक्रम ज्यों के त्यों बने रहते हैं।

Homologous chromosome
समजात गुणसूत्र
नर और मादा दोनों जनकों से आए एक-एक गुणसूत्र से बना जोड़ा जिसके समान जीन विस्थलों का अनुक्रम भी समान होता है।

Homology
समजातता
उद्भव तथा परिवर्धन में समान किंतु कार्य में सामान्यतः भिन्न होने की स्थिति, जैसे पक्षियों के पंख और मानव के हाथ। तु. analogy समवृत्तिता।

Homonym
समनाम
विभिन्न वर्गकों के लिए विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित एक ही नाम।

Homothermal
समतापी
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त, जिनके शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार घटता-बढ़ता नहीं बल्कि सदा स्थिर रहता है; जैसे पक्षी व स्तनी। तु. Poikilothermal असमतापी।

Homozygote
समयुग्मज
समजात गुणसूत्र (क्रोमोसोम) जोड़ों पर समान विस्थिल (locus) पर एक ही प्रकार के जीन जोड़े वाले जीव। ऐसे जीव से इस जीन के संदर्भ में एक ही प्रकार के युग्मक उत्पन्न होते हैं। तु. Heterozygote विषमयुग्मज


logo