logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Whitleyism
व्हिटलेवाद (मुख्यतः इंग्लैंड में) विशाल उद्योग-धंधों में श्रमिकों के वेतन, कार्य के घंटे तथा अन्य दशाएँ निर्धारित करने और मालिकों व श्रमिकों के बीच विवाद के अन्य विषयों का निपटारा करने के लिए दोनों पक्षों के संयुक्त मंडलों अथवा परिषदों का संगठन करने में आस्था रखने का सिद्धांत।

Winter session
शीतकालीन सत्र शीत ऋतु में होने वाला संसद का अधिवेशन, बैठक या सभा। भारत संसदीय नियमावली के अनुसार वर्ष में संसद की तीन बैठकें होती हैं - बजट अधिवेशन, मानसून अधिवेशन और शीतकालीन अधिवेशन।

Withering away of the state
राज्य का क्रमिक अवसान, राज्य का अपक्षय मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार, समाज में पूँजीपतियों एवं श्रमिकों के निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप राज्य के अंततः क्षय, नष्ट अथवा समाप्त हो जाने की स्थिति जिसके पश्चात् एक ऐसे वर्गीविहीन समाज की स्थापना होगी जिसे मार्क्स ने साम्यवादी समाज कहा है।

Wobbly
वोबली, विश्व-मजदूर इंडस्ट्रियल वर्क्स् ऑफ द वर्ल्ड (विश्व औद्योगिक श्रमिक) नामक संस्था का सदस्य।

Women suffrage
महिला मताधिकार नारियों द्वारा प्राप्त तथा प्रयोग में लाया गया मताधिकार अथवा राजनीतिक निर्वाचनों में वोट देने का अधिकार। ब्रिटेन में यह अधिकार सबसे पहले 1918 में दिया गया जिसमें महिलाओं के लिए तीस वर्ष की आयु निर्धारित की गई। किंतु 1928 में यह आयु-भेद भी समाप्त कर दिया गया। भारतीय संविधान में स्त्री-पुरुषों को समान रूप से यह अधिकार प्राप्त है और मताधिकार के लिए निर्धारित आयु 18 वर्ष है।

Workers' movement
श्रमिक आंदोलन, कामगार आंदोलन उद्योगों तथा कारखानों के श्रमिकों और कामगारों द्वारा अपने राजनीतिक अधिकारों तथा वेतन और काम की दशाओं में सुधार लाने और अन्य प्रकार से श्रमिकों के हितों की अभिवृद्धि करने के लिए संचालित संगठनात्मक अभियान अथवा संघर्ष।

Working committee
कार्यसमिति, कार्यकारिणी किसी दल या संगठन की कार्यकारी अथवा निर्णय लेने वाली उच्चाधिकार प्राप्त समिति, जैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्य समिति। इस समिति को ही हाई कमान कहा जाता है।

World citizen
विश्व नागरिक वह व्यक्ति जो अपने आचार-विचार, रहन-सहन, क्रियाकलापों के कारण किसी राज्य-विशेष का ही नहीं बल्कि समस्त विश्व का नागरिक माना जाता है। `विश्व नागरिक` की संकल्पना वास्तव में एक आदर्शवादी अथवा भावनापूर्ण संकल्पना है। अंतर्राष्ट्रीय समाज द्वारा जब तक आधुनिक राज्यों के अस्तित्व को समाप्त कर समस्त विश्व का एक राज्य के रूप में सुसंगठन नहीं किया जाता तब तक `विश्व नागरिक` की संकल्पना को यथार्थता अथवा वास्तविकता में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

World community
विश्व समुदाय विश्व के सभी राज्यों में आपस में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा जीवन के अन्य क्षेत्रों में इतना घनिष्ठ एवं सतत संसर्ग होना और उसके परिणामस्वरूप उनके सामान्य हितों का विकास होना कि इन राज्यों के पारस्परिक संयोग को एक समुदाय की संज्ञा दी जा सके। आज विश्व के 160 से भी अधिक राज्य इसी अवस्था में पहुँच गए हैं। अतः आज विश्व- समुदाय की संकल्पना साकार हो गई है।

World conference
विश्व सम्मेलन किसी विषय-विशेष से संबंधित पारस्परिक विचार-विमर्श के लिए विश्व के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों की सभा, परिषद् अथवा समागम।


logo