logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

नेगचार, नेगजोग
शुभ अवसर पर संबंधियों, आश्रितों आदि को भेंट, उपहार आदि देने की रीति।
संज्ञा
[हिं. नेग + आचार, जोग]

नेगचार, नेगजोग
वह वस्तु, उपहार या धन जो ऐसे अवसर पर दिया जाय।
संज्ञा
[हिं. नेग + आचार, जोग]

नेगटी
नेग की रीति या दस्तूर का निर्वाह करनेवाला।
संज्ञा
[हिं. नेग + टा [प्रत्य.]]

नेगी
नेग का अधिकारी।
संज्ञा
[हिं. नेग]

नेगीजोगी
नेग का हकदार।
संज्ञा
[हिं. नेगजोग]

नेछावर
निछावर।
संज्ञा
[हिं. निछावर]

नेजा
भाला, बरछा।
उ.-हँसनि दुज चमक करिवर निलैहेन झलक नखन छत घात नेजा सेंभारे-१७००।
संज्ञा
[फ़ा.]

नेजाबरदार
भाला लेकर चलनेवाला।
संज्ञा
[फ़ा.]

नेजाल
भाला, बरछा।
संज्ञा
[फ़ा. नेजा]

नेड़े
पास, निकट।
क्रि. वि.
[सं. निकट, प्रा. निअड़]


logo