logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Laws Of Succession
अनुवर्तिता - नियम वे प्राकृतिक नियम जो आगे - पीछे (पूर्वापर) घटने वाली घटनाओं के नियत संबंधों को प्रकट करते हैं।

Laws Of Thought
विचार -नियम पारंपरिक तर्कशास्त्र में वे नियम जो तर्क के मूलाधार हैं तथा जिन पर तर्कशास्त्र के अन्य नियम आश्रित हैं। अरस्तू के अनुसार ये नियम है (1) तादात्म्य - नियम (2) व्याघात - नियम, और (3) मध्याभाव - नियम। लाइब्नित्ज़ के अनुसार एक अन्य नियम भी है, और वह है (4) पर्याप्त हेतु - नियम।

Lay Confession
अदीक्षित के समक्ष पाप - स्वीकृति पादरी की अनुपस्थिति में साधारण व्यक्ति के समक्ष यह स्वीकृति कि मैंने अमुक पाप किया है। यह बात मध्ययुग के ईसाई समाज में प्रचलित थी।

Legal Duty
विधिक कर्त्तव्य वह कर्त्तव्य जिसे न करने पर कानून में दण्ड की व्यवस्था रहती है।

Legal Ethics
विधिक नीतिशास्त्र नीतिशास्त्र का वह क्षेत्र जो नैतिकता के मापदण्डों का निर्धारण विधिपरक नियमों के माध्यम से करता है।

Legal Nihilism
विधिक नास्तिवाद समस्त कानूनों को अर्थहीन मानकर उनका निषेध करने वाला सिद्धांत।

Legal Philosophy
विधिमीमांस, विधि - दर्शन कानून तथा न्याय से संबंधित दार्शनिक प्रश्नो का विवेचन - विश्लेषण करने वाला शास्त्र।

Legitimate Hypothesis
वैध प्राक्कल्पना वह प्राक्कल्पना जो स्वतोव्याघाती न हो, तथ्य - विरूद्ध न हो, निश्चित हो, स्थापित नियमों के अनुरूप हो, किसी वास्तविक कारण को मानती हो तथा सत्यापनीय हो।

Lexical Definition
कोशीय परिभाषा वह परिभाषा जो शब्दकोशीय अर्थ पर आधारित हो।

Liberation
मुक्ति, मोक्ष विशेषतः भारतीय दार्शनिकों की सामान्य धारणा के अनुसार, परमार्थ के रूप में कल्पित वह अवस्था जिसमें जीव सुख - दुःख और जन्म - मरण के चक्र से सदा के लिए छूट जाता है।


logo