logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

War guilt
युद्धारंभ दोष, युद्धारंभ अपराध अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत युद्ध आरंभ करने का अपराध या दोष। अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार अग्राक्रामक युद्ध अवैध है। संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के अनुसार राष्ट्रीय नीति के रूप में बलप्रयोग करना या उसकी धमकी भी देना अवैध है।

War indemnity
युद्ध-क्षतिपूर्ति युद्ध तथा युद्धात्मक क्रियाकलापों की समाप्ति के पश्चात् दो शत्रु राज्यों में से विजेता राज्य द्वारा शांति-संधि की एक शर्त के रूप में विजित राज्य से वसूल किया गया धन, हर्जाना अथवा मुआवजा। प्रथम महायुद्ध की समाप्ति के बाद बार्साई संधि के अंतर्गत मित्र राज्यों ने जर्मनी पर न केवल युद्धारंभ दोष लगाया बल्कि जर्मनी से भारी युद्ध हर्जाना वसूल करने का भी प्रावधान किया।

War-like acts
युद्ध-सम कार्य सशस्त्र सैनिकों द्वारा की गई ऐसी गतिविधियाँ जो युद्ध न होते हुए भी युद्ध के समान हों।

War of independence
स्वतंत्रता युद्ध, स्वाधीनता संग्राम किसी अधीन देश द्वारा विदेशी सत्ता अथवा प्रभुत्व से मुक्त होने के लिए किया गया सशस्त्र या निःशस्त्र अभियान या आंदोलन।

War powers
युद्धकालीन शक्तियाँ युद्धकाल में कार्यपालिका को संसद-द्वारा प्रदत्त अथवा कार्यपालिका द्वारा स्वयमेव ग्रहण किए गए असाधारण अधिकार जिसका औचित्य यह है कि कार्यपालिका को देश की रक्षा के लिए सभी उपयुक्त एवं आवश्यक अधिकार तथा साधन उपलब्ध होने चाहिए और उस पर किसी प्रकार की सीमा नहीं होनी चाहिए।

War prisoner
युद्धबंदी युद्ध संक्रिया के दौरान किसी युद्धकारी राज्य द्वारा रणक्षेत्र में पकड़े गए सैनिक अथवा स्वदेश में ही पकड़े और नजरबंद किए गए शत्रु-राज्य के नागरिक तथा अन्य शत्रु रूपी व्यक्ति।

War propaganda
युद्ध-प्रचार, युद्ध संबंधी प्रचार संचार के किसी माध्यम से सोद्देश्य किया गया युद्ध-संबंधी प्रचार जिसमें विभिन्न प्रकार के युद्ध संबंधी सिद्धांत, विचार, तर्क-वितर्क, तथ्य, दोषारोपण तथा इस हेतु व्यवस्थित योजनाएँ सम्मिलित हैं। इस प्रचार का उद्देश्य शत्रु देश के नागरिकों का मनोबल गिराना होता है।

Warrant of precedence
पूर्वता अधिपत्र, पूर्वता निर्धारण पत्र राजकीय औपचारिक समारोहों पर बैठने के स्थानों का पूर्वताक्रम निर्धारित करने वाला राजकीय निर्देश पत्र। भारत में इस पूर्वता क्रम में 32 वर्ग दिए गए हैं जिनमें प्रथम दस इस प्रकार हैं :- 1. राष्ट्रपति 2. उपराष्ट्रपति 3. प्रधान मंत्री 4. राज्यपाल 5. भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा गवर्नर जनरल 6. उपप्रधान मंत्री 7. उप राज्यपाल 8. भारत का मुख्य न्यायाधीश, लोक सभा का स्पीकर 9. केंद्रीय मंत्रिमंडल का मंत्री 10. भारत रत्न से अलंकृत महानुभाव।

Wartime alliance
युद्धकालीन सहबंध राज्यों के बीच वह संधि या समझौता जिसके अंतर्गत वे संयुक्त होकर किसी आक्रमणकारी शत्रु का सामना करते हैं परन्तु जिसका अस्तित्व केवल युद्ध की अवधि या कालावधि तक ही सीमित रहता है। युद्ध समाप्ति के पश्चात् संबद्ध राज्यों द्वारा इस प्रकार की संधि अथवा समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया जाता है।

War zone
युद्ध-क्षेत्र वह प्रदेश अथवा क्षेत्र जिसमें युद्धकारी राज्यों की सशस्त्र सेनाओं द्वारा युद्ध एवं युद्धात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाना वैध माना जाता है। इस क्षेत्र में तटस्थ राज्यों के क्षेत्र को छोड़कर, युद्धकारी राज्यों का भूमि-प्रदेश, समुद्री-प्रदेश तथा आकाश क्षेत्र तीनों शामिल हैं।


logo