मतदान-आचरण निर्वाचनों में मतदाता के आचरण को प्रभावित करने वाले तथ्यों एवं कारकों का अध्ययन एवं विश्लेषण अर्थात् किन बाह्य एवं आंतरिक तथ्यों से मतदाता का निर्णय प्रभावित होता है। इसमें उन नागरिकों का आचरण भी शामिल है जो मतदान करने नहीं जाते हैं।
Vox populi, vox dei
जनता की आवाज़ ईश्वर की आवाज़, जनवाणी प्रभुवाणी आधुनिक युग में लोकतंत्रात्मक शासन-प्रणाली का मुख्य आधार। लोकतंत्रात्मक शासन - प्रणाली में जनता की आवाज़ को ईश्वर की आवाज़ कहा गया है। जिस प्रकार ईश्वरीय आदेश की अवज्ञा नहीं की जा सकती है उसी प्रकार लोकतंत्र में शासन का कोई भी अंग जनता की इच्छा या भावनाओं की अवहेलना नहीं कर सकता और इस प्रकार ईश्वरीय आदेश मानकर उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
War
युद्ध सैनिक अर्थ में युद्ध से तात्पर्य है दो या अधिक राज्यों की सशस्त्र सेनाओं के बीच संघर्ष। अंतर्राष्ट्रीय विधि के अनुसार युद्ध-अवस्था में युद्धकारी राज्यों के पारस्परिक संबंधों में शांतिकालीन अंतर्राष्ट्रीय विधि निलंबित हो जाती है और उनके संबंध युद्ध विधि से नियमित होने लगते हैं। इसी विधिक परिवर्तन का नाम युद्ध है।
War atrocities
युद्ध नृशंसताएँ, युद्ध कूरताएँ दो अथवा अधिक राज्यों की सशस्त्र सेनाओं द्वारा युद्ध में किए गए वे पाशविक अथवा अमानवीय कार्य जो अंतर्राष्ट्रीय विधि की मानवीय प्रतिबंधों की नियमावली अथवा संहिता के प्रतिकूल हों।
War blockade
W
War clause
युद्ध विषयक खंड अंतर्राष्ट्रीय संधियों, बीमा पालिसियों तथा जहाजरानी अनुबंधों का वह खंड जिसके अंतर्गत संधि, बीमा पालिसी अथवा अनुबंध युद्ध होने की अवस्था में लागू नहीं रहते-वे निलंबित हो जाते हैं।
War crimes
युद्ध अपराध युद्ध काल में युद्धकारी सेनाओं द्वारा युद्ध विधि के प्रतिकूल किए गए ऐसे कृत्य तथा अपकृत्य जो विश्वशांति को भंग करने वाले हों या मानवीयता के विरुद्ध हों, जैसे नागरिक बस्तियों या अस्पतालों पर बमबारी युद्धबंदियों के साथ नृशंस व्यवहार, अत्याचार आदि अथवा वह कार्य जो युद्ध विधि के नियमों का उल्लंघन करते हों।
War crime trials
युद्ध अपराध मुकदमें युद्ध की समाप्ति पर विजेता राष्ट्रों द्वारा युद्ध-अपराधियों के विरुद्ध की गई न्यायिक कार्रवाई। इस प्रकार की कार्रवाई सर्वप्रथम द्वितीय महायुद्ध के बाद मित्र राष्ट्रों द्वारा जर्मनी और जापान के विरुद्ध की गई थी जिसके फलस्वरूप अनेक शीर्षस्थ सेनाधिकारियों तथा राजनीतिक पदाधिकारियों को मृत्युदंड अथवा दीर्घ कारावास आदि दंड दिए गए।
War damages
युद्ध-क्षतिपूर्ति, युद्ध-हानि सशस्त्र सेनाओं द्वारा युद्ध में किए गए विध्वंस, विनाश, क्षय अथवा क्षति के लिए माँगी गई या की गई क्षतिपूर्ति।
War debt
युद्ध-ऋण युद्ध-संचालन के लिए लिया गया ऋण अथवा युद्ध पर हुए व्यय के भुगतान के लिए लिया गया ऋण।