logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

United Nations High Commission for Refugees (U.N.H.C.R.)
शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र का उच्चायोग इसकी स्थापना महासभा द्वारा 1951 में की गई थी। इसका उद्देश्य शरणार्थियों को अश्थायी सहायता व संरक्षण प्रदान करना था। इसने द्वितीय महायुद्ध के दौरान कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय शरणार्थि संगठन का स्थान ले लिया।

Universal brotherehood
विश्व-बंधुत्व, विश्व-भ्रातृत्व यह विचार अथवा सिद्धांत अथवा संकल्प की समस्त विश्व के लोग एक परिवार अथवा समुदाय के सदस्य हैं। उनका भौगोलिक, जातीय, धार्मिक, राजनीतिक अथवा अन्य आधारों पर विभाजन कृत्रिम है, उनके मूल में केवल मानव अथवा मानवता है और उनके पारस्परिक संबंध भी मूलतः मानवतावाद के सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए। वे मानव होने के नाते एक दूसरे के भाई अथवा बंधु हैं और उनमें आपस में प्रेम, सहयोग, सहायता और शांति के संबंध होने चाहिए-कलह, ईर्ष्या और द्वेष के नहीं। विश्व भ्रातृत्व का नारा फ्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा दिए गए तीन नारों में से एक था। बीसवीं शताब्दी में प्रथम महायुद्ध की समाप्ति के पश्चात् राष्ट्रसंघ तथा द्वितीय महायुद्ध की समाप्ति के पश्चात्, संयुक्त राष्ट्रसंघ तथा उसके अनेक विशिष्ट अभिकरणों की स्थापना, विश्वबंधुत्व अथवा विश्व-भ्रातृत्व की कल्पना को साकार बनाने की दिशा में सराहनीय कदम हैं।

Universal Declaration of Human Rights
मानव अधिकार घोषणापत्र 10 दिसंबर, 1948 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा की गई मानव के मूल अधिकारों की घोषणा। इसके अंतर्गत सभी मनुष्यों के कुछ मौलिक अथवा मानवीय अधिकारों को मान्यता दी गई जैसे, जीवन, स्वतंत्रता तथा सुरक्षा के अधिकार, किसी व्यक्ति को अकारण गिरफ्तार न किए जाने का प्रावधान, सभी व्यक्तियों को आवास, अभिव्यक्ति, एकत्रित होने, धार्मिक स्वतंत्रता तथा संविधान एवं विधि द्वारा स्वीकृत मूल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी वैध उपचार का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा तथा जीविकोपार्जन के अधिकार।

Universal disarmament
विश्वव्यापी निरस्त्रीकरण, सर्वदेशीय निरस्त्रीकरण अंतर्राष्ट्रीय युद्ध के भय अथवा उसकी संभावता को कम करने के लिए विश्व के विभिन्न राज्यों द्वारा पारस्परिक संधि अथवा समझौते करके युद्ध के विभिन्न प्रकार के घातक अस्त्र-शस्त्रों (जिसमें परमाणविक अस्त्र-शस्त्र भी सम्मिलित होते हैं) में भारी कटौती, उनके उत्पादन तथा क्रय-विक्रय पर नियंत्रण और इस हेतु अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण की व्यवस्था, निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया के भाग माने जाते हैं। इस प्रक्रिया में निर्धारित क्षेत्रों या प्रदेशों को अस्त्र-शस्त्र रहित बनाया जाना भी शामिल है। उदाहरणार्थ, समुद्र तल एवं अंतरिक्ष में नामिकीय अस्त्रों का रखना भी वर्जित किया गया है।

Universal franchise
वयस्क मताधिकार वह मतदान प्रणाली जिसमें मत देने का अधिकार जाति, धर्म, वंश, लिंग, धन और शिक्षा के भेदभावों के बिना सभी वयस्क स्त्री-पुरुषों को दिया जाता है। सार्वजनिक मताधिकार लोक-प्रभुत्व के सिद्धांत का ही स्वाभाविक निष्कर्ष है। भारतीय संविधान ने सार्वजनिक मताधिकार के सिद्धांत को स्वीकृति प्रदान की है तथा उसने नाबालिगों, पागलों तथा अपराधियों को छोड़कर शेष सभी भारतीय स्त्री-पुरुषों को बिना किसी भेदभाव के मतदान का पूर्ण और समान अधिकार प्रदान किया है। दे. adult franchise.

Universal international law
विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून विश्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय विधि अंतर्राष्ट्रीय विधि के वे मूलभूत नियम अथवा सिद्धांत जो सभी राष्ट्रों के लिए बाध्यकारी माने जाते हैं और जिनकी बाध्यकारिता राज्यों की सहमति पर आश्रित नहीं है। एक दूसरे अर्थ में सर्वव्यापी अंतर्राष्ट्रीय क़ानून से यह तात्पर्य लगाया जा सकता है कि ये अंतर्राष्ट्रीय विधि के सामान्यत; सब देशों पर लागू होने वाले नियम अथवा सिद्धांत हैं। इस अर्थ में सर्वव्यापी अथवा सामान्य अंतर्राष्ट्रीय विधि विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि से भिन्न हो जाती है क्योंकि विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय विधि केवल निर्धारित क्षेत्रों अथवा महाद्वीपों तक सीमित रह जाती है।

Universalism
सार्वभौमवाद, विश्ववाद 1. वह धर्मशास्त्रीय अथवा आध्यात्मिक सिद्धांत जिसकी यह धारणा है कि अंततः विश्व के सभी व्यक्ति पवित्रता, पुण्यशीलता तथा प्रसन्नता की प्राप्ति कर लेंगे। 2. सार्वलौकिक, सर्वदेशीय, सार्वत्रिक अथवा विश्वव्यापी होने की स्थिति। उदाहरणार्थ, यूरोप में मध्ययुग में ईसाई क़ानून तथा चर्च की सत्ता विश्वव्यापी मानी जाती थी और सार्वभौमवाद इस काल के राजनीतिक चिंतन का एक प्रमुख गुण था।

Universal law
सार्वभौम विधि, विश्वव्यापी विधि आचरण के वे नियम जो किसी एक ही राज्य के लिए न होकर विश्व के सभी राज्यों अथवा समग्र मानवजाति के लिए बाध्यकारी माने जाते हैं।

Universal military service
अनिवार्य सैनिक सेवा, सर्वव्यापक सैनिक सेवा वह पद्धति जिसके अंतर्गत कुछ निर्धारित श्रेणियों के नागरिकों को छोड़कर राज्य के सभी वयस्क नवयुवकों को उस राज्य की सेनाओं की टुकड़ियों में नियत अथवा निर्धारित समय के लिए सक्रिय रूप से अपनी सेवाएँ अर्पित करनी पड़ती हैं।

Universal military training
अनिवार्य सैनिक प्रशिक्षण, सर्वव्यापक सैनिक प्रशिक्षण वह पद्धति जिसके अंतर्गत किसी राज्य के निर्धारित श्रेणी के नागरिकों को छोड़कर अन्य सभी वयस्क नवयुवकों को अनिवार्य सैनिक सेवा के उद्देश्य से निर्धारित अवधि के लिए सैनिक प्रशिक्षण लेना पड़ता है।


logo