logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Wild Sound
1.असमकालिक ध्वनि 2. अपोषित ध्वनि
1. फिल्म अथवा वीडियो टेप हेतु असमकालिक ध्वनि की रिकार्डिग। 2. बिना कैमरे के रिकॉर्ड की गई ध्वनि। इसे असमकालित ध्वनि भी कहते हैं।

Winch
विंच
एक ड्रम या सिलिंडर जिस पर रस्सी या तार लपेटा गया हो। यह मंच सज्जा को उठाने या लटकाने में इस्तेमाल होता है। इसे हाथ से या मशीन से चलाया जाता है।

Wind Machine
विंड मशीन
समायोजन योग्य गति की एक विद्युत पंखे वाली युक्ति जिसका इस्तेमाल हवा का प्रभाव लाने के लिए किया जाता है।

Window Sash
विंडो सैश
एक फ्रेम के अंदर ऊधर्वाधर रूप से खिसकने वाली खिड़कियाँ। इनके संतुलन के लिए किनारों पर प्रतिभार लगे होते हैं।

Wing
विंग
किसी अभिनय क्षेत्र के दोनों तरफ के पाशर्वभाग को छिपाने के लिए प्रयो किए जाने वाले ऊधर्वाधर या सपाट परदा।

Wipe
मिटाना, वाइप
लिए हुए शाटों के हटाने की प्रक्रिया जिसमें अवांछित शॉटों को हटाकर आवशयक शाटों को उसमें जोड़ा जाता है।

Working Light
वर्किंग लाइट
आस-पास की रोशनी बंद हो जाने पर कलाकारों, अभिनेताओं और अन्य को अपने कार्य कर सकने के लिए मिलने वाली रोशनी।

Working Space
वर्किंग स्पेस
(कार्य स्थल) मुख्य मंच या अभिनय क्षेत्र के दाहिने और बाएँ मंच पीछे का हिस्सा।

Work Loop
र्वक लूप
डबिंग या पश्च समकालन के कार्य को ध्यान में रखते हुए दृश्य और ध्वनि की श्रृंखला अलग-अलग तैयार करना।

Work Print
कार्य प्रिंट, वर्क प्रिंट
1. संपादक द्वारा तैयार पॉजिटिव प्रिंट जो संपादन, संगीत रिकॉर्डिग और अंतिम मिक्सिंग आदि कार्यी के लिए प्रयोग होता है। इसे कटिंग कॉपी या रश प्रिंट भी कहते हैं।


logo