कार्य-संमिश्रण
मिल (mill) के अनुसार, एक ही काल में सक्रिय विभिन्न कारणों से उत्पन्न अलग-अलग परिणामों का मिश्रित रूप।
Internal Sanction
आंतरिक अनुशास्ति
वह आंतरिक त्त्व जो व्यक्ति को नैतिक अनुशासन में बाँधकर रखता है और कर्तव्यपालन हेतु अतःप्रेरणा प्रदान करता है।
Internal Sense
अन्तःकरण
आंतरिक अवस्थाओं का अपरोक्ष बोध कराने वाली इंद्रिय।
Intersensual Language
इंद्रियाभिसंप्लवी भाषा
तार्किक इंद्रियानुभववादियों के द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार एकीकृत विज्ञान (unified science) की वह भाषा जिसके कथनों की एक से अधिक इंद्रियों द्वारा जाँच की जा सके।
Intersubjective
अन्तर्विषयी
विभिन्न विषयियों या ज्ञाताओं के द्वारा प्रयुक्त या समझा जा सकने वाला (संप्रत्यय, ज्ञान, भाषा इत्यादि)।
Intersubjective Cognition
अन्तर्विषयी-संज्ञान
विभिन्न ज्ञाताओं द्वारा एक-दूसरे की चेतन स्थितियों का बोध।
Intersubjective Intercourse
अन्तार्विषयी संव्यवहार
विभिन्न विषयियों के मध्य उपलब्ध व्यवहार एवं संबंध।
Interverbal Definition
शब्दानुशब्द परिभाषा
एक शब्द की अन्य शब्दों के द्वारा परिभाषा, जैसा कि प्रायः कोशों में उपलब्ध होता है।
Intransitive Relation
असंक्रामी संबंध
ऐसा संबंध जो यदि अ और ब के मध्य हो तथा ब और स के मध्य भी हो तो अ और स के मध्य नहीं हो सकता, जैसे पिता-पुत्र का संबंध। यदि अ ब का पिता है ब स का पिता है तो अ स का पिता नहीं हो सकता।
Intrinsic Value
स्वतः मूल्य, अन्तर्निहित मूल्य
किसी वस्तु का वह मूल्य जो उसका अपनी आंतरिक रचना, अपने स्वभाव या अपने ही अस्तित्व के कारण होता है; अथवा वह वस्तु जो स्वयं, न कि अपने अच्छे परिणों के कारण, या किसी दूसरी वस्तु के साधन के रूप में मूल्यवान होती है।