logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Unfriendly state
अमित्र राज्य किसी राज्य की दृष्टि में ऐसा विदेशी राज्य जिसका आचरण, नीतियाँ अथवा व्यवहार अवैध न होते हुए भी उसके हितों के प्रतिकूल हो और इस कारण उसके लिए हानिकारक हो।

Unicameralism
एकसदनवाद विधान मंडल के गठन की वह पद्धति जिसमें एक ही सदन अर्थात् निम्न अथवा लोकसदन की व्यवस्था पाई जाती है।

Unilateral declaration
एकपक्षीय घोषणा किसी एक व्यक्ति अथवा पक्ष और विशेषकर अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में, किसी एक राज्य द्वारा स्वेच्छा से नीति अथवा कार्यक्रम अथवा व्यवस्था संबंधी सार्वजनिक रूप से की गई कोई घोषणा जो स्वयं उसके लिए बाध्यकारी होती है।

Union
संघ 1. किसी विशिष्ट उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वतंत्र राज्यों अथवा व्यक्तियों का संगठन अथवा संघट्ट जैसे, सीमा शुल्क संघ, श्रमिक-संघ, डाक-संघ इत्यादि। 2. किसी सामान्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वतंत्र राष्ट्रों का संगठन जैसे, राष्ट्र मंडल, अथवा स्वतंत्र राजनीतिक ईकाइयों द्वारा एक संघात्मक राज्य में परिवर्तित हो जाने का निश्चय। 3. किन्हीं कारणों से दो या अधिक राज्यों का समामेलन, जैसे 1757 में इंग्लैंड और स्काटलैंड का समामेलन।

Union list
संघीय सूची, संघ सूची भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में वर्णित तीन सूचियों में से वह सूची जिसमें प्रगणित विषयों पर संविधान के अंतर्गत केवल संघीय संसद ही विधि-निर्माण का कार्य कर सकती है। इस सूची में 97 विषय हैं। इसमें वर्णित महत्वपूर्ण विषय इस प्रकार हैं-विदेशी संबंध, प्रतिरक्षा, नौ, स्थल तथा वायु शक्ति, युद्ध तथा शांति, अणुशक्ति, प्राकृतिक संसाधन, भारत की प्रतिरक्षा एवं युद्ध के संचालन के लिए नितांत आवश्यक उद्योगों का प्रबंध एवं नियंत्रण, निवारक निरोध (प्रीवेंटिव डिटेंशन), नागरिकता, देशीयकरण, रेल, राष्ट्रीय राजपथ, वायु-पथ, विमान एवं विमान-परिवहन, डाक तथा तार व्यवस्था, विदेशी व्यापार एवं वाणिज्य, व्यापारिक निगम, प्रतिलिप्यधिकार (कापीराइट), तेल-क्षेत्र, खनिज तेल, नमक, अफीम की खेती, औद्योगिक संबंध, उच्च शिक्षा संस्थाएँ, प्राविधिक अन्वेषण, जनगणना (सेन्सस) और निर्वाचन इत्यादि।

Union minister
संघीय मंत्री, केंद्रीय मंत्री भारत में, संघीय सरकार का मंत्री अथवा संघीय मंत्रिमंडल का सदस्य।

Union parliament
संसद संसद संघीय सरकार का एकमात्र द्विसदनीय विधायनी अंग है। इसके दो सदन हैं-लोकसभा और राज्य सभा। इसे संघ सूची और समवर्ती सूची के विषयों पर विधि-निर्माण का सर्वोच्च अधिकार है। संघ सरकार बिना संसद की अनुमति के न कोई कर लगा सकती है और न ही कोई व्यय कर सकती है। मंत्रिमंडल लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होता है। संसद को संविधान में संशोधन करने का भी अधिकार है और यह राष्ट्रपति पर महाभियोग भी लगा सकती है। विधायी और वित्तीय क्षेत्र में राज्य सभा की स्थिति लोकसभा की अपेक्षा दुर्बल है। वास्तव में, संसद को भारतीय जनता का दर्पण अथवा लघु रूप माना जाता है और इसके माध्यम से ही सार्वजनिक संप्रभुता की अवधारणा साकार होती है।

Unitary government
एकात्मक शासन वह शासन पद्धति जिसके अंतर्गत किसी राज्य का शासन एक केंद्रीभूत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। राज्य की समग्र शक्ति इसी केंद्रीय सरकार में निहित रहती है। प्रशासन की सुविधा के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक स्थानीय इकाइयों (जिन्हें प्रांत अथवा राज्य या केन्टन आदि कहा जाता है) का निर्माण कर उन्हें सत्ता और अधिकार दिए जा सकते हैं। केंद्र सरकार इनके अधिकारों, कर्तव्यों, आय के साघनों आदि में स्वेच्छा से संशोधन अथवा परिवर्तन कर सकती है। वास्तव में, ये क्षेत्रीय सरकारें केंद्र सरकार के अभिकर्ताओं के रूप में ही कार्य करती हैं। ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस एकात्मक शासन के उदाहरण हैं।

Unitary state
एकात्मक राज्य वह राज्य जहाँ शासन की संपूर्ण सत्ता केंद्रीय सरकार में निहित हो तथा जहाँ प्रांतीय एवं स्थानीय सरकारें अपनी संपूर्ण शक्ति केंद्रीय सरकार से ही प्राप्त करती हों। इस प्रकार के राज्य में केंद्रीय सरकार इच्छानुसार इकाइयों की शक्ति को घटा-बढ़ा सकती है। इंग्लैंड और फ्रांस एकात्मक राज्य के सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं।

United military command
संयुक्त सैनिक कमान किसी शत्रु-राज्य अथवा शत्रु-राज्यों के गुट का विरोध करने अथवा उससे युद्ध करने के लिए दो या अधिक मित्र राज्यों की संयुक्त सेनाओं का एकीकृत संचालन, निर्देश व नियंत्रण करने के लिए स्थापित उच्चाधिकारी वर्ग।


logo