logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pitch
वर्ताक, पिच
सामान्य दोहरे डी.एन.ए के दो कुंडलित घुमावों के बीच की दूरी |

Pituitary body
पीयूष काय
कशेरुकियों में मस्तिष्क के अधश्चेतक (हाइपोथैलेमस) के ठीक नीचे स्थित अंत:स्रावी ग्रंथि जिनसे उत्पन्न कई प्रकार के हॉर्मोन अन्य अंत:स्रावी अंगों तथा संपूर्ण शरीर पर प्रभाव डालते हैं | इसके दो मुख्य भाग होते हैं-न्यूरोहाइपोफ़िसिस जो मस्तिष्क से उत्पन्न होती है और एडीनोहाइपोफ़िसिस जो हाइपोफ़िसिस से उत्पन्न होती है |

Placenta
अपरा, प्लैसेन्टा
उच्चतर स्तनियों में भ्रूणीय ऊतकों (जरायु तथा अपरा-पोषिका) तथा गर्भाशय के ऊतकों के संलग्न होने से बनी संरचना जिसके माध्यम से परासरण द्वारा मातृ तथा भ्रूण के रक्त-प्रवाह से ऑक्सीजन, पोषण तथा वर्ज्य पदार्थों आदि का आदान-प्रदान होता है | अपरा के कई प्रकार हैं जैसे पाती (डेसीड्यूएट), दलीय (कॉटीलीडनीय), मंडलीय (जोनरी), चक्रिकाभ (डिस्कॉयडल), आदि |

Plankton
प्लवक
समुद्र तथा अलवण जल की सतह पर बहते-तिरते रहने वाले सूक्ष्मजीव जिनमें मुख्यत: एककोशिक शैवाल, प्रोटोज़ोआ, छोटे-छोटे क्रस्टेशियन, मोलस्कों के डिंभक तथा कुछ अन्य सूक्ष्म अकशेरुकी शामिल किए जाते हैं। ये मुख्यत: दो प्रकार के होते है - पादपप्लवक,जिनमें पोधे आते है, और प्राणिप्लवक जिनमें जंतु आते हैं |

Plant cell
पादप कोशिका
पादपों के शरीर की संरचनात्मक एंव प्रकार्यात्मक इकाई | इस कोशिका के विशिष्ट घटकों कोशिकाभित्ति, हरितलवक और रसधानियाँ प्रमुख होते हैं |

Plantigrade
पादतलचारी
ऐसे प्राणी या ऐसे संचलन के लिए प्रयुक्त जिसमें पैर का पूरा चपटा भाग (यानी तलवा और एड़ी दोनों ही) जमीन को छूता हुआ चलता है | उदा. मानव, भालू आदि |

Plasma(serum)
प्लाज़्मा
रक्त का तरल अंश जिसमें पानी में घुले हुए अनेक जैव और अजैव पदार्थ होते हैं |

Plasma cells
प्रद्रव्य कोशिका
प्रतिरक्षी-स्रावी कोशिका जो β-लसीकाणु से परिवर्धित होती है |

Plasma membrane
प्लाज़्मा झिल्ली
लिपिड तथा प्रोटीन युक्त वरणात्मक पारगम्य झिल्ली जो कोशिका द्रव्य को इसके बाहरी परीवेश से पृथक करती है |

Plasmalemma
प्रद्रव्य कला
दे. Plasma membrane


logo