ऐसे सेट जिनमें कलाकार को वास्तविक वस्तु जैसे कि परिदृश्य और अन्य दृश्य खंड के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक प्रभाव द्वारा सृजित पृष्ठभूमि के सामने स्थापित किया जाना है।
Visual Display Unit
दृश्य प्रदर्शन इकाई
परदे पर डाटा प्रदर्शित करने वाली युक्ति।
Visual Effects
दृश्य प्रभाव
वह करामाती कार्य जिसमें ऑप्टिकल प्रक्रिया के द्वारा फिल्म में विलयी दृश्यांतर, मंदर दृश्यांतर, स्थिर दृश्य तथा अन्य दृश्य प्रभाव डाले जा सकें।
Voice Mail
वॉयस मेल
ई-मेल की भांति जिसमें स्वर-संदेश अंकीय डाटा के रूप में संग्रह किए जाते हैं।
Voice Over
पार्श्व वाचन
किसी फिल्म अथवा ड्रामा में दृष्ट परिदृश्य को किसी अगोचर व्यक्ति द्वारा समझाना या उसका विवरण देना।
Wall Brace
वॉल ब्रेस
मंच सज्जा को सहारा देने के लिए इस्तेमाल की जानेवाली पट्टी। यह स्टूडियो की दीवार पर लगाई जाती है।
Wall Furniture
वॉल फर्नीचर
वास्तुकलात्मक फर्नीचर, दराजदार मेज, अलमारी, सीट आदि, जिनको स्थिर चीजों के रूप में बनाया जाता है तथा जो कमरे का अंतनिर्मित भाग होते हैं।
Wall Paper
वॉल पेपर
विभिन्न नमूनों, रचना और रंगों के कागज जिनको हाथ या मशीन से बनाया जाता है। इनको दीवारों की सजावट और उनको ढकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Wave Machine
वेव मशीन
विशेष डिजाइन वाले टैंक में नियमित अंतराल पर पानी को चलाने के लिए इसतेमाल की जाने वाली एक युक्ति जो लहरों का प्रभाव उत्पन्न करती हैं।
Wild Cel
अलक्षयबद्ध सेल, वाइल्ड सेल
वह बड़ी अछिद्रित पारदर्शी प्लास्टिक की शीट जो पेगबार और कंपाउंड नियंत्रण का उपयोग किए बिना, प्रदर्शित विषय एनिमेशन कैमरे के नीचे गति करती है।