शांति-संधि दो या अधिक राज्यों में (जो पारस्परिक युद्धों एवं संघर्षों में रत रहे हैं) युद्ध तथा पारस्परिक शत्रुता को समाप्त कर उनमें शांति की स्थिति उत्पन्न करनेवाली संधि या समझौता। प्रायः युद्ध की समाप्ति शांति-संधि द्वारा ही होती है, परन्तु कभी-कभी सैनिक संक्रियाएँ समाप्त हो जाने पर भी शांति-संधि के संपादन में वर्षों लग जाते हैं।
Tribunal
अधिकरण, न्यायाधिकरण व्यापक अर्थ में, किसी भी न्यायालय को न्यायाधिकरण कहा जा सकता है परंतु व्यवहार में, न्यायाधिकरण उन न्यायिक निकायों अथवा आयोगों को कहते हैं जो विभिन्न क़ानूनों के अंतर्गत गठित किए जाते हैं और संबंधित क़ानूनों के अंतर्गत उत्पन्न होने वाले मामलों का निर्णय करते हैं। इन्हें प्रशासकीय अधिकरण कहा जाता है और इनके कार्यों को प्रशासकीय न्याय। पंचनिर्णय करने वाले आयोग अथवा निकाय को भी प्रायः यही नाम दिया जाता है।
Truce
त्रिपक्षीय समझौता 1. तीन पक्षों अथवा तीन राज्यों में हुआ समझौता। 2. श्रमिक वर्ग, प्रबंधक वर्ग तथा सरकार के मध्य किए गए समझौते जिनका उद्देश्य औद्योगिक शांति बनाए रखना होता है।
Tripartite agreement
युद्ध-विराम संधि, अस्थायी शांति-संधि विरोधी सेनाओं के सेनापतियों द्वारा पारस्परिक समझौते द्वारा युद्ध का स्थगन किया जाना अथवा सशस्त्र कार्रवाई का बंद किया जाना।
Truce delegation
युद्ध-विराम प्रतिनिधिमंडल, अस्थायी शांति-संधिमंडल विरोधी सेनाओं में सक्रिय युद्ध तथा विभिन्न युद्धात्मक क्रियाकलापों एवं गतिविधियों को अस्थायी रूप से समाप्त करने के उद्देश्य से वार्तालाप करने के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि।
Truce negotiations
युद्ध-विराम वार्ता, अस्थायी शांति-संधि वार्ता विरोधी सेनाओं में सक्रिय युद्ध एवं युद्धात्मक क्रियाकलापों को अस्थायी रूप से समाप् तकरने के लिए प्राधिकृत प्रतिनिधियों अथवा सेनापतियों में पारस्परिक बातचीत, विचार विनिमय इत्यादि।
Trusteeship system
न्यास प्रणाली, न्यास व्यवस्था दूसरे महायुद्ध के उपरांत ऐसे प्रदेशों के लिए निर्धारित प्रशासन-व्यवस्था जिनका उल्लेख नीचे किया गया है :- 1. वे प्रदेश जो राष्ट्र संघ की अधिदेश प्रणाली (mandate system) के अधीन थे और अभी तक स्वतंत्र नहीं हुए थे ; 2. दूसरे विश्व युद्ध में पराजित धूरी राष्ट्रों जैसे, जर्मनी और जापान से छीने गए उनके उपनिवेश ; तथा 3. वे उपनिवेश जिन्हें उनके शासक-राज्य स्वेच्छा से इस प्रणाली में रखना स्वीकार करें। न्यास व्यवस्था का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण में स्वाधीनता-रहित उपनिवेशों और अन्य पिछड़े प्रदेशों का विकास कर उन्हें स्वतंत्रता के लिए सक्षम बनाना था। संतोष की बात है कि आज प्रशांत महासागर के द्वीपों को छोड़कर सभी न्यासित प्रदेश स्वतंत्र हो गए हैं।
Trust territory
न्यासित प्रदेश वे प्रदेश जो संयुक्त राष्ट्र की न्यास-व्यवस्था के अधीन रखे गए थे और जिनका प्रशासन संयुक्त राष्ट्र द्वारा किसी उन्नतशील राष्ट्र के पारस्परिक समझौते के अंतर्गत इस उद्देश्य से दिया गया था कि वह इनका विकास कर इन्हें स्वतंत्रता के योग्य बनाएँ। ऐसे प्रदेशों के कुछ उदाहरण हैं-प्रशान्त सागर के द्वीप समूह, सुमाली लैन, नौरो आदि।
Turn coat
पक्षघाती, पक्षत्यागी, परपक्षग्राही, दल त्यागी अपने पक्ष दल अथवा संगठन को त्यागकर विरोधी पक्ष दल अथवा संगठन में मिल जाने वाला व्यक्ति।
Tyrannicide
अत्याचारी-वध, अत्याचारी-हत्या आततायी शासक, प्रजापीड़क राजा अथवा तानाशाह का वघ किए जाने का कार्य।