logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Turn Table
टर्नटेबल
क्षैतिज, गोलाकार मेज जो चीजों को प्रदर्शित करने के लिए धीरे-धीरे घूमती हैं।

Twisted Column
ऐंठित कॉलम
एक सजावटी स्तंभ जो अपने ऊधर्वाधर (खड़े) अक्ष के पास से मुड़ा है।

Twist Lock
घुमावदार बंधन
एक योजक जो घूर्णी पट्टे को घुमाकर केबल को दृढ़ता से उसके स्थान पर बांधता है। वीडुयो और रेडियो आवृत्ति संकेतों के प्रेवण के लिँ समाक्ष केबल के साथ प्रयुक्त बंधन का एक लोकप्रिय रूप बयोनेट-नट कनेक्टचर (धंसी ढिबरि वाला योजक) है।

Twos
टूज़
एक दी गई छवि के लिए मोशन पिक्चर फिल्म के दो फ्रेमों का उद्भासन।

U Matic S.P.
यू मैटिक एस.पी.
एल्ट्रा मैटिक उत्कृष्ट प्रदर्शन वीडियो कैसेट।

Upholstery
अपहोल्स्ट्री
कुर्सियों और सोफा आदि को भरने, गद्दी, सोफा कवर आदि बनाने के काम में इस्तेमाल होने वाली सामग्री।

Upstage
अपस्टेज
सही तौर पर कहा जाए तो व्यवस्था (सेटिंग) के पीछे की ओर का स्थान। यह शब्द प्राय: कैमरे से दूर की स्थिति को दर्शाने के लिए प्रयुक्त होता है।

Urn
अर्न
लकड़ी, धातु, चीनी मिट्टी आदि का एक बड़ा सजावटी बर्तन।

Valance
वैलेन्स
छोटा परदा या सजावटी कपड़ा जो अलमारी, मेज आदि के किनारे से लटका (प्राय: फर्श तक) होता है। परदे की छड़ों आदि को छिपाने के लिए कोई बोर्ड या 'पेलमेट'।

Value
वैल्यू
स्पष्ट, आत्मचेतना की चमक का वर्गीकरण (अर्थात् जो आँखों द्वारा देखी जाए, जिसमें लघुगणकीय संवेदनशीलता हो)।


logo