logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Transponder
ट्रांसपोंडर
वह युक्ति जिसके द्वारा रेडियो संकेत अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक संकेत प्राप्त किए जाते हैं।

Traveller
ट्रैवलर
चरखी की सहायता से परदे को डालना या खींचना।

Travelling Peg Bars
ट्रेवलिंग पेग बार
एनिमेशन टेबिल की सतह में धँसे हे पृथक टलनशील पथ पर लगी हुई खूंटियों के दो समूह।

Treatment
निरूपण
कला अथवा साहित्य में किसी विषय को निरूपित करने की शौली।

Trim
काट-छांट, ट्रिम
संपादन के दौरान शॉट्स (दृश्यों) के भाग को काटना। इसको कंटिग भी कहते हैं।

Tritala
त्रितल
तीन मंजिला, तीन मंजिली इमारत (भवन)।

Tubular
नली का आकार
हल्की सामान्य उपयोग की धातु की ट्यूब जिसका इस्तेमाल मंच सज्जा की चीजों आदि को लटकाने के लिए किया जाता है।

Tumble
टंबल
एक चरखी के चारों ओर लिपटा हुआ कपड़ा जिसको चरखी प्रणाली द्वारा ऊपर-निचे किया जा सकता है।

Tumbler
टंबलर
किसी लटकन या कपड़े के निचले किनारे पर, भार देने के लिए, जोड़ा गया कोई पोल या तखता। यह सजावट की चीजों के भंडारण के काम में भी लिया जा सकता है।

Turning
खरादन
फर्नीचर का एक सजावटी या संरचनात्मक हिस्सा जो लकड़ी के लट् ठे को खराद मशीन पर घुमाते हुए बनाया जाता है और लटठे पर गाँठें, उभार और डिस्कनुमा आकार की श्रंखला में काटकर उसे आकार दिया जाता है।


logo