logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Territorial army
प्रादेशिक सेना ऐसी स्वैच्छिक सेना जिसके सदस्य मुख्यतः नागरिक होते हैं। उनको सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि युद्ध अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी सैन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सके।

Territorial controversies
भूभागीय विवाद राज्यों के भूभाग संबंधी पारस्परिक मतभेद अथवा विवाद जिन्हें वे अंतर्राष्ट्रीय विधि के विभिन्न नियमों के अंतर्गत पारस्परिक वार्ताओं द्वारा सुलझाने का प्रयत्न करते हैं। प्रायः राज्यों के पारस्परिक दावे विरोधी ऐतिहासिक तथ्यों, खोज, आधिपत्य आदि पर आधारित होते हैं।

Territorial defence
भूभागीय रक्षा अपनी स्वतंत्रता तथा भूभागीय अखंडता की बाह्य आक्रमण से प्रतिरक्षा जिसके लिए राज्य द्वारा भू, जल तथा वायु सेनाएँ रखी जाती हैं। वर्तमान काल में राज्यों द्वारा भूभागीय रक्षा पर प्रतिवर्ष विपुल धनराशि व्यय की जाती है।

Territorial jurisdiction
भूभागीय अधिकार क्षेत्र इसका अभिप्राय उस अधिकार-क्षेत्र से है जिसमें व्यापक रूप से (1) भीतरी भूभाग, (2) अंतर्देशीय जल क्षेत्र, (3) भूभागीय समुद्र, तथा (4) एक निश्चित सीमा तक आकाशीय भाग एवं इन विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले निवासी तथा वस्तुएँ सम्मिलित होती हैं। उनमें स्थित प्रत्येक वस्तु, रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक घटना पर राज्य के क़ानून लागू होते हैं।

Territorial sea
भूभागीय सागर, भूभागीय समुद्र दे. Territorial waters.

Territorial sovereignty
भूभागीय प्रभुसत्ता, प्रादेशिक प्रभुसत्ता किसी देश की अपने भूभाग पर संप्रभूता का होना। इसमें उसका भूमि-क्षेत्र, भूभागीय समुद्र शामिल होता है।

Territorial straits
प्रादेशिक जलडमरूमध्य विशाल जलाशय के दो खंडों को संयुक्त करने वाला वह जलडमरूमध्य या जल संधि जो राज्य के जल क्षेत्र के अंतर्गत शामिल होता है और राज्य के प्रदेश का भाग माना जाता है।

Territorial subsoil
क्षेत्रीय अधोभूमि किसी राज्य के भूभाग की वह सतह जो उस राज्य के भूतल (पृथ्वी का ऊपरी स्तर) के नीचे स्थित होती है तथा जिसका उस राज्य को पूर्ण रूप से दोहन अथवा उपयोग करने का अधिकार होता है।

Territorial waters
भूभागीय समुद्र, भूभागीय जलक्षेत्र किसी राज्य के तट से संलग्न समुद्री पट्टी जिस पर उस राज्य की संप्रभुता रहती है। भूभागीय समुद्र प्रायः कम से कम तीन मील तक विस्तृत रहता है यद्यपि इस सीमा में विभिन्नताएँ भी मिलती हैं। कुछ देश 12 मील तथा कुछ 200 मील तक के अधिकार का भी दावा करते हैं। अब तृतीय समुद्र विधि अनुबंध में इस जलक्षेत्र की सीमा 12 समुद्री मील मान ली गई है।

Territory
भूभाग, प्रदेश, राज्य क्षेत्र (1) किसी राजनीतिक सत्ता, प्राधिकरण या प्राधिकारी से संबंधित अथवा उसके अधिकार-क्षेत्र में कोई भौगोलिक क्षेत्र। (2) किसी राज्य के अधीन कोई भौगोलिक क्षेत्र जिसे आंतरिक प्रशासन के संचालन में स्वतंत्रता अथवा स्वायत्तता की कुछ मात्रा प्राप्त हो। (3) राज्य के चार तत्वों में से एक तत्व। इसका अर्थ है राज्य का भूभाग या प्रदेश। राज्य के भूभाग अथवा प्रदेश में उसका भूमि प्रदेश, भूभागी समुद्र और इनके ऊपर का आकाश तीनों शामिल हैं।


logo