logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Tormentor
टॉरमेन्टर
रंगमंच के समीप मुखौटों को रखने के लिए बना समतल स्थान।

Track
ट्रैक, पथ
1. परदों को टाँगने के लिए ऊपर लगी कोई रेल जिन पर परदों को चरखी या छल्लों की सहायता से इधी-उधी सरकाया जा सकता है। 2.ध्वनि ट्रेक का लघु पर्याय। इस शब्द का प्रयोग फिल्म शूटिंग के दौरान कैमरा आगे-पीछे करने के लिए भी किया जाता है।

Track Laying
क्रमबद्ध पथ, सूत्रबद्ध पथ
सभी ध्वनि रीलों को क्रमबद्ध कर प्रत्येक अनुभाग चाहे उसमें संवाद हो या फिर संगीत या प्रभावी ध्वनि, उसको उसके उपयुक्त दृश्यों से समकालित करना।

Track Searching
ट्रैक(पथ) खोज, पथ खोजीयंत्र
किसी चुंबकीय ध्वनि फिल्म को आगे-पीछे करके विशेष ध्वनि को ध्वनि यंत्र की सहायता से स्थान निर्धारण।

Tragedy
त्रासदी, दुखांतक
दु:खद घटनाओं को दर्शाने वाला एवं दु:खद अंत वाला नाटक।

Tragicomedy
दुख सुखांतक
सुख और दुख, दोनों के मेल से बना कोई नाटक अथवा स्थिति।

Trailer Drapes
ट्रेलर ड्रेप्स
खुलने और बंद होने वाले परदे, जो पृष्ठभूमि को सुंदर बनाने और दृश्य-परिवर्तन में सहायक होते हैं।

Transept
ट्रांसेप्ट
गिरजाघर की वास्तुकला में वह भाग जो उसके मध्यभाग को भवन के अर्धवृत्तकक्ष के निकट 90 डिग्री के कोण पर काटता है।

Transfer Lettering
अक्षर स्थानांतरण, ट्रांसफर लेकरिंग
एक ग्राफिक प्रक्रिया जिसमें विशेष रूप से बनाए गए अक्षरों को एक वाहक शीट से एक ग्राफिक कार्ड पर, प्रत्येक अक्षर पर रगड़ते हुए, स्थानांतरित किया जाता है। इसे अक्षरों पर घिसाई करना (रब ऑन लेटरिंग) भी कहते हैं।

Transmitter
प्रेषित्र
ऐसा उपस्कर जिसका उपयोग रेडियो अथवा इनेक्ट्रॉनिक संकेतों को भेजने के लिए किया जाता है।


logo