जीन की आनुवंशिक रचना जो पर्यावरणीय कारकों के साथ मिल कर लक्षण प्ररुप का निर्धारण करती है।
Genotypic variance
जीनप्ररुपी विचलन
लक्षणप्ररुपी प्रसरण का वह भाग, जो व्यष्टियों के जीनप्ररुप के कारण होता है।
Genus novum
जीनस नोवम
नव प्रस्तावित वंश के प्रारंभिक अनुप्रयोग के समय दिया जाने वाला नाम।
Genus
जीवस,वंश
समान लक्षणों वाले जीवधारियों का विशिष्ट समूह या वर्गक (taxon), जिसमें प्रायः कई जातियां (स्पीशीज) होती है। द्विपद नामावली मे पहला नाम जीनस का होता है। जो रोमन लिपि में बड़े अक्षर से शुरु होता है। उदा. मेंढक के वंश का नाम राना (Rana) और मानव के वंश का नाम होमो (Homo) है।
Geographic isolates
भौगोलिक पृंथकंश
भौगोलिक अवरोधों के कारण अलग हुए जीनों की समष्टि।
Geological distribution
भूवैज्ञानिक वितरण
पृथ्वी के इतिहास में विभिन्न काल व युगों में विविध प्रकार के प्राणी और पौधों की उपस्थिति।
Germ band
जनन पट्टी
कोरकचर्म के अधर की ओर स्थित स्थूलीकृत कोशिकओं का क्षेत्र, जो भ्रूण बन जाता है। यह भ्रूणीय आद्यक के विभेदन तथा वृद्धि से बनता है।
Germ cell
जनन कोशिका
पृथक् लिंग की कोशिकाएं, जिनके संलयन से निषेचन की क्रिया के फलस्वरुप नया जीव उत्पन्न होता है; जैसे युग्मक, शुक्राणु या अंडाणु।
Germ tract
जनन पथ
कोरक का कोशिकाद्रव्य क्षेत्र, जिसमें जनन कोशिकाएं होती हैं।