परम शक्तियाँ पाँच महाशक्तियों में से दो देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सोवियत संघ) को उनकी सैनिक शक्ति तथा राजनैतिक प्रभुत्व के कारण `परम शक्तियाँ` कहा जाता है। ये राज्य प्रायः विश्व के दो गुटों में विभक्त देशों के एक-एक गुट के नेता माने जाते रहे हैं।
Supplementary budget
अनुपूरक बजट वह बजट जो वित्त मंत्री किसी वित्तीय वर्ष में विभिन्न प्रशासकीय विभागों के अतिरिक्त व्यय के लिए लोकसभा के सम्मुख अनुमोदनार्थ प्रस्तुत करता है। इस प्रकार का बजट लोक सभा के सम्मुख निम्नलिखित परिस्थितियों में प्रस्तुत किया जा सकता है- 1. यदि चालू वित्तीय वर्ष में व्यय किए जाने के लिए प्राधिकृत कोई राशि उस वर्ष के प्रयोजनों के लिए अपर्याप्त पाई जाती है। 2. जब उस वर्ष के वार्षिक वित्त-विवरण में अनपेक्षित किसी नई सेवा पर चालू वित्तीय वर्ष में अनुपूरक अथवा अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता पैदा हो जाती है। 3. जब किसी सेवा पर उस वर्ष के लिए अऩुदत्त राशि से अधिक धन व्यय हो जाने की संभावना हो।
Supplementary question
पूरक प्रश्न विधान मंडल में सदस्यों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों को दो श्रेणियों में बाँटा जाता है-तारांकित प्रश्न और अतारांकित प्रश्न। तारांकित प्रश्नों के उत्तर संबंधित मंत्री द्वारा मौखिक रूप से दिए जाते हैं। यदि मंत्री के उत्तर से प्रश्नकर्ता संतुष्ट न हो और उसे कोई शंका या जिज्ञासा उत्पन्न हो तो वह वहाँ उसी समय मंत्री से प्रश्न कर सकता है जो `पूरक प्रश्न` कहलाता है। अध्यक्ष चाहे तो सदस्य के इस अधिकार पर रोक लगा सकता है।
Supranational state
राष्ट्रोपरि राज्य वह संगठन, व्यवस्था, नीति अथवा कार्यक्रम जिस पर किसी एक राष्ट्र का नियंत्रण न होकर सब राष्ट्रों का सामूहिक नियंत्रण हो। यह व्यवस्था अथवा संगठन बिना इसके सदस्य राष्ट्रों की अलग-अलग सहमति के सब पर लागू होती है।
Supremacy of constitution
संविधान की सर्वोच्चता, संविधान की सर्वोपरिता `संविधान की सर्वोच्चता` से तात्पर्य है कि सरकार के तीनों अंग संविधान द्वारा निर्धारित अपने-अपने क्षेत्रों में सीमित रहकर कार्य करेंगे और संविधान के विभिन्न उपबंधों एवं धाराओं का किसी प्रकार से उल्लंघन नहीं करेंगे। इसके अतर्गत संविधान को राज्य की मूलविधि माना जाता है। विधान मंडल, कार्यपालिका और न्यायपालिका संविधान से ही अपनी - अपनी शक्तियाँ प्राप्त करते हैं। भारतीय गणराज्य में संविधान की सर्वोच्चता का सिद्धांत स्वीकार किया गया है। प्रायः संघात्मक व्यवस्था में जहाँ केंद्र और राज्यों के मध्य शक्ति का बँटवारा किया जाता है, संविधान का सर्वोच्च होना आवश्यक है।
Supremacy of parliament
संसद की सर्वोच्चता, संसद की सर्वोपरिता यह सिद्धांत संसदीय शासन-प्रणाली का एक तत्व है। इसके अनुसार राज्य-व्यवस्था में संसद का स्थान केंद्रभूत होता है। विधि-निर्माण शक्ति संसद के एकाधिकार में होती है और देश की कार्यपालिका संसद के प्रति उत्तरदायी होती है। लिखित संविधान वाले देशों में (जैसे भारत) संसद पर एकमात्र प्रतिबंध संविधान होता है अतः इन देशों में संसद का स्थान सर्वोपरि एवं सर्वोच्च तो होता है, परन्तु इंग्लैंड की भाँति, जहाँ कोई लिखित संविधान नहीं है और जहाँ राज्य व्यवस्था एकात्मक है, संप्रभुतासंपन्न नहीं होता। कुछ विद्वानों का विचार है कि संसद की संविधान-संशोधन-शक्ति उसे संप्रभुता का गुण प्रदान करती है और इस स्थिति में संसदीय सर्वोच्चता संसदीय संप्रभुता में परिवर्तित हो जाती है।
Supreme law
सर्वोच्च विधि सर्वापरि अथवा सर्वप्रधान विधि जैसे, किसी राज्य का लिखित संविधान जो उस राज्य की सरकार के सभी अंगों, सभी प्रशासन अधिकारियों एवं सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है। किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी व्यक्ति द्वारा संविधान की किसी धारा का उल्लंघन किए जाने पर नयायालय में उस व्यक्ति के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सकती है।
Surprise attack
आकस्मिक आक्रमण, सहसा आक्रमण किसी राज्य की सेना द्वारा शत्रु राज्य की सेना पर अप्रत्याशित रूप से अथवा बिना किसी प्रकार की चेतावनी दिए धावा करने या टूट पड़ने का कार्य।
Suspension of diplomatic relations
राजनयिक संबंधों का निलंबन दो मित्र राज्यों के पारस्परिक संबंधों में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के परिणामस्वरूप किसी प्रकार का तनाव अथवा वैमनस्य उत्पन्न हो जाने की स्थिति में उन राज्यों द्वारा एक-दूसरे राज्य से अपने राजदूत तथा राजदूतावास के अधिकांश कर्मचारी-वर्ग को वापस बुला लेने का कार्य।
Suspension of hostilities
युद्ध विराम दो या अधिक राज्यों में युद्ध-विराम समझौते के परिणामस्वरूप युद्ध अथवा युद्धात्मक क्रियाकलापों का स्थगन। परन्तु इससे युद्धावस्था का अंत नहीं होता।