परपोषी में प्रतिरोधी जीन(आर.जीन) और परजीवी में उग्रजीन(वी.जीन) के बीच तालमेल बैठाने की संकल्पना।
Gene frequency
जीन आवृत्ति
किसी समष्टि (population) में किसी एक जीन का उसके सभी विकल्पी जीनों की तुलना में अनुपात ।
Gene gun
जीन गन
वह साधन जिसके द्वारा आनुवंशिक पदार्थ को सूक्ष्म प्रक्षेपकों पर आरोपित करके कोशिकाओं में प्रवेश कराया जाता है।
Gene library
जीन संग्रह
उन क्लोनित डी.एन.ए. खंडों का संचय जो एकल संजीन के सभी अनुक्रमों का निरुपण करते हैं।
Gene mapping
जीन मानचित्रण
विशेष गुणसूत्रों और गुणसूत्र प्रक्षेत्रों पर विशिष्ट जीनों का सापेक्ष स्थान निर्धारण करने की विधि। इसमें सहलग्नी विश्लेषण, कायिक कोशिका संकरण और स्वस्थाने संकरण आदि शामिल हैं।
Gene mutation
जीन उत्परिवर्तन
जीन की अणु संरचना में पुनर्गठन के कारण होने वाला सहसा परिवर्तन।
Gene
जीन
आनुवंशिक इकाई अथवा डी.एन.ए. का वह खंड जो पॉलिपेप्टाइड का कूटन करता है।
Genetic code
आनुवंशिक कूट
तिहरे क्षारक अनुक्रम में लिखी डी.एन.ए. की भाषा जिसे एम आर.एन.ए में लिप्यंतरित कर पढ़ा जा सकता है तथा स्थानांतरण के दौरान निर्मित पॉलीपेप्टाइडों के रुप में व्यक्त किया जाता है।
Genetic control
आनुवंशिक नियंत्रण
पीड़क नियंत्रण की एक विधि, जिसमें लक्ष्य जाति के गुणसूत्री विपथन या अन्य आनुवंशिकी अपसामान्यताओं वाले सामान्य मैथुनक्षम चुने हुए प्रभेदों (strains) का उपयोग किया जाता है। ये प्रभेद लक्ष्म समष्टि में मोचित किए जाने पर, वन्य(प्रसामान्य) कीटों के साथ मैथुन करके बंध्य या अल्प जीवनक्षम संतति पैदा करते हैं।
Genetic drift
आनुवंशिक विचलन
परिमित समष्टि में प्रतिचयन त्रुटि के कारण जीन आवृत्ति में परिवर्तन जिसके परिणामस्वरुप युग्म विकल्पियों का अपहरण होता है।