logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Subversive agent
व्यवस्थाभंजक एजेंट, ध्वंसक अभिकर्ता दे. Subversive activity.

Suffrage
मताधिकार लोकतंत्रात्मक शासन प्रणाली वाले राज्य में वयस्क नागरिकों को जाति, धर्म, वंश, लिंग, धन और शिक्षा इत्यादि किसी प्रकार के भेदभाव के बिना विधानमंडल के प्रतिनिधि निर्वाचित करने के लिए मत देने का अधिकार। इसे सार्वभौम मताधिकार भी कहा जाता है। लोकतंत्र का यह आधार माना जाता है कि प्रभुसत्ता संपूर्ण जनता में निहित है और वह मताधिकार के द्वारा साकार होती है।

Suffragette
नारी मतार्थिनी नारियों के लिए मताधिकार का युयुत्सा से समर्थन या पक्षपोषण करनेवाली महिला।

Suffragettism
नारी मताधिकार आंदोलन नारियों को मताधिकार प्रदान करने के सिद्धांत का समर्थन करने वाला आंदोलन।

Sui generis
स्वजातिक, अनन्यजातिक कोई ऐसी विशेषता जो स्थानीय कारणों से उत्पन्न हुई हो और अपने में अद्वितीय हो। जैसे विभिन्न देशों की संघीय व्यवस्थाओं के विलक्षण तत्व अथवा भारतीय संघ में न्यायपालिका का एकीकरण।

Suit
वाद, मुकदमा किसी न्यायालय में किसी क़ानून के अंतर्गत अधिकार अथवा दावे की सिद्धि के लिए की गई कोई कार्रवाई या प्रक्रिया, किसी न्यायालय को न्याय के लिए दिया गया आवेदन पत्र या याचिका।

Suite
अनुचर वर्ग, सेवक-समूह, अनुचरवृंद सरकारी कार्य पर गए हुए किसी शासक, राजनयिक, उच्च-पदाधिकारी अथवा प्रतिष्ठित व्यक्ति का कर्मचारी वर्ग जैसे सहायक, सचिव इत्यादि।

Summary trial
संक्षिप्त विचारण लोक विधि एवं संविधि के अंतर्गत न्यायालयों द्वारा फौज़दारी तथा दीवानी मामलों में किसी प्रकार की औपचारिकता का अनुपालन किए बिना की जाने वाली न्यायिक कार्रवाई। न्यायालयों द्वारा इस प्रकार की प्रक्रिया छोटे-मोटे मामलों का दुत गति से निपटारा करने के लिए अपनाई जाती है।

Summit conference
शिखर सम्मेलन तात्कालिक अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं पर अंतिम रूप से विचार-विमर्श करने के लिए राज्याध्यक्षों अथवा शासनाध्यक्षों का सम्मेलन या उनकी बैठक। प्रायः इस प्रकार के सम्मेलन की भूमिका निम्नस्तरीय बैठकों द्वारा तैयार की जाती है।

Summum bonum
परम हित किसी व्यवस्था का सर्वोच्च जन-कल्याण की - भावना से प्रेरित प्रधान उद्देश्य।


logo