फिल्म अथवा वीडियो टेप के सामने पट्टी पर, एक से अधिक फिल्म छवियों या चित्रों का दिखाया जाना।
Supers
अधिशीर्षक, सुपर्स
काले कार्ड या कागज पर सफेद अक्षरों में चित्र शीर्षक जो दूसरी पिक्चर पर अध्यारोपित हो।
Surroundings
परिवेश
किसी व्यक्ति या वस्तु को प्रभावित करने वाली उसके आस-पास की चीजें अथवा वातावरण।
Swag (Festoon)
सजावटी सामग्री (झालर आदि)
सजावटी छल्लों में लटकी सामग्री जो प्राय: असमान गहराई, पर्दी, कि नारियों पायों के रूप में टंगी होती है।
Sync Effects
समकालन, तुल्यकालन प्रभाव
वास्तविक समकालिक शूटिंग और संवाद के दौरान रिकॉर्ड किए गए सभी ध्वनि प्रभाव।
Synchrono-Meter
तुल्यकालमापी, सिन्क्रोनोमीटर
वह यंत्र जो प्राय: फिल्मों में समकालन के दौरान निरंतरता बनाने में इस्तेमाल होता है।
Synchronous Sound
तुल्यकालिक ध्वनि, तुल्यकाली ध्वनि
वह ध्वनि जो वास्तविक फिल्म शूटिंग के दौरान विद्युत् विधि से ध्वनि रिकॉर्डर एवं कैमरा को जोड़कर रिकॉर्ड की जाती है।
Sync Plop
समकालित टिंग-टिंग की ध्वनि
ध्वनि लीडर फिल्म की एक फ्रेम ध्वनि जो चलचित्र या दृश्य लीडर फिल्म के एक फ्रेम दृश्य से समकालित हो। इसे सिंक पिप भी कहते हैं।
Tablature
टैबलेचर
डिजाइन, शिलालेख या चित्र समेत चपटी सतह।
Take
टेक
ध्वनि अथवा पिक्चर के एकल शॉट की रिकॉर्डिंग। कई टेक की गणना क्रमानुसार टेक एक, टेक दो आदि के द्वारा की जाती है। ये टेक तब तक जारी रहते हैं जब तक कि गुणात्मक टेक या शॉट नहीं मिल जाता है।