सामरिक महत्व 1. ऐसे स्थान (जैसे, पहाड़ी चोटियाँ, दर्रे, गुफाएँ आदि) जो शत्रु के आक्रमण के विरुद्ध रक्षात्मक कार्रवाई करने के लिए सैनिक दृष्टि से विशेष रूप से उपयोगी हों। 2. ऐसी नीतियाँ, युक्तियाँ और संक्रियाएँ जो शत्रु पर विजय पाने में विशेष रूप से लाभकारी हों।
Strategic point
सामरिक महत्व का स्थल वह स्थान जहाँ से शत्रु की सैनिक, आर्थिक तथा राजनीतिक शक्ति पर प्रहार कर उसकी पृष्ठारक्षी चौकियों, पूर्ति गोदामों, औद्योगिक केंद्रों एवं संचार व्यवस्थाओं को नष्ट किया जाना सरल एवं सुलभ हो।
Strategy
1. दाँव-पेच, 2. सामरिकी, युद्धनीतिक विधा किसी लक्ष्य प्राप्ति के लिए विभिन्न योजनाओं, युक्तियों, उपायों अथवा चालों को प्रयोग करने की कला। युद्ध में शत्रु पर विजय पाने के लिए इसकी विशेष प्रासंगिकता है।
Stratocracy
सैनिक तंत्र, सैनिक शासन सैनिक सरकार या शासन, सेना पर आश्रित या आधारित सरकार या शासन।
Subjects committee
विषय-प्रवर्तक समिति, विषय समिति किसी विषय, प्रकरण अथवा मामले पर औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर उन्हें दलीय सम्मेलन के विचारार्थ प्रस्तुत करने वाली समिति।
Subjudice
न्यायाधीन न्यायालय के सम्मुख ऐसा विचाराधीन मामला जिसके विषय में अभी कोई निर्णय न किया गया हो।
Subjugating state
अधीनकर्ता राज्य वह राज्य जो किसी दूसरे राज्य को अपने सैनिक बल से परास्त कर उसे अपने आधिपत्य एवं प्रभुत्व में ले ले।
Submarine warfare
पनडुब्बी युद्ध समुद्री युद्ध में पनडुब्बियों के प्रयोग से उत्पन्न स्थिति को पनडुब्बी युद्ध कहते हैं।
Subpoena
सपीना, न्यायालय-उपस्थिति आदेश 1. किसी व्यक्ति को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए दिया जाने वाला आदेश पत्र। यदि संबद्ध व्यक्ति निश्चित अवधि में न्यायालय में उपस्थित नहीं होता तो न्यायालय उसे उचित दंड देने की व्यवस्था कर सकता है। 2. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा किसी प्रतिवादी को न्यायालय में उपस्थित होने तथा वादी या अभियोगी के प्रश्नों के उत्तर देने का आदेश दिया जाता है।
Subversive activity
ध्वंसात्मक क्रिया विध्वंसक, विनाशकारी अथवा उखाड़ फेंक देने वाला कार्य। सरकार या शासन का अवैध साधनों द्वारा तख्ता उलट देने या उसे नष्ट-भ्रष्ट करने का कार्य।