logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Gall
पिटिका
वरुथियों (mites), कीटों, जीवाणुओं, सूत्रकृमियों, विषाणुओं, कवकों या रसायनों द्वारा उत्पन्न पादप ऊतक में वृद्धि या पिंजक (lump) या सूजन। अनेक मिज मक्खियां पिटिका उत्पन्न करती हैं।

Game
आखेट
ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त, जिनको शिकारी शौक के लिए पकड़ने या मारने की कोशिश करते हैं।

Gamete
युग्मक
अगुणित गुणसूत्र संख्या वाली परिपक्व प्रजनन कोशिका जो अपने समान किंतु विपरीत लिंग वाली अन्य कोशिका के साथ संलयित होकर युग्मज बनाती है जैसे, अंडाणु तथा शुक्राणु आदि।

Gametocyte
युग्मकजनक
युग्मक उत्पन्न करने वाली कोशिक़ा।

Gametophyte
युग्मकोद्भिद्
पौधों में पीढ़ी-एकान्तरण में अगुणित युग्मक बनाने वाली प्रावस्था।

Gamma taxonomy
गामा वर्गिकी
टैक्सा के विभिन्न जैव पक्षों से संबंधित वर्गिकी का वह स्तर, जिसके अंतर्गत अंतराजातीय समष्टि से लेकर जाति-उद्भवन तक की विकासात्मक दरों तथा प्रवृत्तियों का अध्ययन किया जाता है।

Gammaglobulin
गामा ग्लोबुलिन
सिस-ग्लोबुलिन का एक प्रभाग जिसमें प्रतिपिंड अधिक संख्या में होते हैं।

Ganglion
गुच्छिका, गैंग्लिऑन
तंत्रिका केंद्र अर्थात् तंत्रिकीय कोशिका पिंडों का सघन पुंज, जिससे तंत्रिका-रेशे निकलते हैं।

Gap
अंतराल
द्विक डी.एन.ए. की एक लड़ में एक या अधिक न्यूक्लीओटाइडों का न होना।

Gastrodermis
जठरचर्म, गैस्ट्रोर्मिस
आंत्रगुहा का आस्तर बनाने वाला ऊतक, जो पाचन तथा अवशोषण संबंधी कार्य करता है।


logo