logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Phytophagous
पादपभक्षी
ऐसे प्राणी जो पौधों का आहार करते हैं; शाकभक्षी |

Piercing mouth-parts
वेधन मुखांग
पादपों अथवा प्राणयों (जंतुओं) से द्रव-आहार प्राप्त करने के लिए अनुकूलित मुखांग | सामान्यतया अधरोष्ट अधरोष्ट भाग जबड़े (चिबुकास्थि और जंभिका) दीर्घित और विभन्न रुप से रुपांतरित होकर चूषण-शुंडिका (proboscis) बन जाते हैं |

Pigment
वर्णक
जीवधारियों में पाया जाने वाला रंगीन पदार्थ | उदा. रुधिर में हिमोग्लोबिन, त्वचा में मेलानिन, आदि |

Pilosity
रोमिलता
प्राय: छोटे कोमल रोमों से उत्पन्न आच्छादन या रोमिलता |

Pin worm
पिन कृमि
प्राणियों के परजीवी सूत्रकृमि एन्टेरोबियस वर्मिकुलेरिस का सामान्य नाम |

Pinacocyte
सपाटकोशिका, पिनेकोसाइट
स्पंजों में शरीर का बाहरी आवरण बनाने वाली चपटी कोशिकाएँ जो चर्मीय उपकला (डर्मल एपिथीलियम) में पाई जाती हैं |

Pineal body
पिनियल काय
कशेरुकियों के मस्तिष्क की एक संरचना जो डाइएनसेफलॉन के पृष्ठ भाग से मध्य उद्वर्ध के रुप में निकली रहती है | कुछ सरीसृपों और लैम्प्रे मे इसकी संरचना आँख से कुछ मिलती-जुलती है, किंतु अन्य कशेरुकियों में संभवत: अंत:स्त्रावी कार्य से संबंधित मानी जाती है |

Pinna
कर्णपल्लव
स्तनियों में बाहर की और निकला हुआ कान का भाग |

Pinocytosis
पायीकोशिकता
प्जाज्मा झिल्ली द्वारा बनाई गई पुटिकाओं, के माध्यम से बाहरी द्रव विलयन का कोशिका में अंतर्ग्रहण |

Pisces
पिसीज (मत्स्य वर्ग)
कपालीय कशेरुकियों का एक वर्ग जिसमें जलीय प्राणी आते हैं | अनियततापिता, गिलों द्वारा श्वसन, धारारेखित शरीर, सुपरिवर्धित जबड़े, युग्मित व अयुग्मित पख, सामान्यतया शल्कों का बाह्यकंकाल इनके प्रमुख लक्षण हैं | सामान्य भाषा में इन्हें मछलियां कहते हैं |


logo