logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Standard Cel
मानक सेल, स्टेंडर्ड सेल
एक पारदर्शी प्लास्टिक शीट जिसका व्यास 12 क्षेत्र से थोड़ा सा ज्यादा होता है। इसका एनिमेशन कलाकृति में आमतौर पर प्रयोग किया जाता है।

Standing Mirror
खड़ा दर्पण
मेज, स्टैंड आदि पर लगा हुआ ढाल के आकार काया आयताकार अंडाकार दर्पण।

Star
सितारा
1.रात को आकाश में चमकने वाला दिव्य खगोल पिंड। 2.प्रख्यात अथवा प्रतिभाशाली व्यक्ति (मुख्य अभिनेता)।

Start Mark
प्रोजेक्शन संकेत, प्रारंभ संकेत
फिल्म का पहला क्रॉस चिह्नित फ्रेम, जो चलचित्र प्रदर्शन के लिए फिल्म को सही चलाने और फ्रेमिंग करने की सूचना का बोधक होता है। फिल्म की सही समकालिक शुरूआत को ध्यान में रखते हुए पहले से ध्वनि एवं दृश्य दोनों फिल्म लीडर में चिह्नित फ्रेम होते हैं।

Stereotype
स्टीरियोटाइप
व्यक्ति अथवा वस्तु जो किसी स्थापित मानदंड के अनुसार हो।

Still Background
स्थिर पृष्ठभूमि, स्टिल बैकग्राउंड
ऐसी पृष्ठभूमि जो गति प्रदान के लिए नहीं बनाई जाती है और इसलिए यह एक मानक सेल के आकार से बड़ी नहीं होती।

Stipple
बिंदु चित्रण, स्टिपल
प्रदर्शन का एक ऐसा तरीका जिसमें बिंदुओं के क्षेत्र का उपयोग होता है।

Stock-Scenary
स्टॉक मंच सज्जा
विभिन्न वास्तुकला रूपों में व्याप्त मंच सज्जा, यथा-दरवाजों, खिड़कियों मेहराबों, रिलीफ पैनल्स/नक्काशीदार भागों) आदि जिनहें फ्लैटेज (कबजों) आदि के साथ जोड़कर संयुक्त सेट्स के रूप में भंडार में रखा गया हो।

Stock Shot
संग्रह चित्र, स्टॉक शॉट
वह लाइब्रेरी, जहां पुरानी/नई फिल्मों का संग्रह होता है। कोई भी व्यक्ति शुल्क देकर इनकी समदर्शी फिल्म प्राप्त कर सकता है।

Story Board
कथानक चित्रण, स्टोरी बोर्ड
वह आलेख जिसमें लेखक की धारणा/विचारों को दर्शाने हेतु दृश्यों के रेखाचित्र समापित हों।


logo