logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Frontal bone
ललाटिका
कशेरुकियों में मस्तिष्क के अग्रभाग को ढकने वाली चर्मीय अस्थि।

Frugivorous
फलभक्षी
मुख्य रुप से फल खाने वाले प्राणियों के लिए प्रयुक्त; जैसे कुछ चमगादड़।

Fruit fly
फलमक्खी
डिप्टेरा गण के कुलों-ट्राइपेटिडी और ड्रोसेफिलिडी के अंतर्गत आने वाली मक्खियां जिनके डिंभक फलों को ग्रस्त करते हैं।

Function
प्रकार्य
जीव के किसी अंग या भाग का विशिष्ट काम या विशिष्ट क्रिया।

Fundatrices
मूलप्रसू
एक शिशरातिजीवी (over wintering) निषेचित अंडे द्वारा प्राथमिक परपोषी पादप पर उत्पन्न जरायुज अनिषेकजननीय मादा ऐफिड।

Furca
द्विशिख
शरीर के विविध भागों या अंगों में स्थित चिमटाकार अथवा द्विशाखीय संरचना। उदाहरण- पुच्छीद्विशिख, ओष्ठक द्विशिख आदि।

Fusiform
तर्कुरुप, तकुआनुमा
तकुआ के समान संरचना, जो मध्यभाग से दोनों सिरों की ओर क्रमशः पतली होती है।

Fusion protein
संलयन प्रोटीन
वह प्रोटीन जो परपोषी कोशिकाओं, विषाणु आवरण और परपोषी प्लैज़्मा झिल्ली के बीच संलयन को प्रेरित करती है।

Fusion
संलयन
दो कोशिकाओं, अंगों अथवा हड्डीयों आदि का मिलकर एक हो जाना; जैसे नर और मादा कोशिकाओं या युग्मकों का समेकन, मेंढ़क में टिबिया फिबुला का जुड़कर एक हो जाना और पक्षियों में गुल्फ (टार्सस) तथआ प्रपद (मेटाटार्सस) का जुड़कर गुल्फ-प्रपदिका (टार्सोमेटाटार्सस) बन जाना।

Galea
गैलिया
जंभिका की बाहरी एन्डाइट पालि, जिसमें स्टाइपीज से निकलने वाली मांसपेशी भी है।


logo