सजाने अथवा फर्श को ढकने के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला मोटा कैनवस कपड़ा या प्लस्टिक चादर।
Stage Craft
रंग-शिल्प, मंच शिल्प
थियेटर संबंधी अनुभव अथवा कार्यकुशलता।
Stage Direction
नाट्य-निर्देश
किसी नाटक में अभिनेता को भाव, अंग संचालन, स्वर के उतार-चढ़ाव से संबंधित दिए जाने वाले निर्दीश।
Stage Hand/Studio Hand
मंच सहायक/स्टुडियो सहायक
ऐसा व्यक्ति जो स्ट्डियो करवाने व उनका संचालन करने के लिए उत्तरदायी होती है, उनहें काम के लिए तैयार करता है और इन्हें संचालित और व्यवस्थित करता है। इस व्यक्ति को फ्लोर-सहायक भी कहा जाता है।
Stage Manager
मंच प्रबंधक
मंच पर प्रकाश एवं यांत्रिक व्यवस्था हेतु जिम्मेदार व्यक्ति।
Stage Weight
मंच भार धारक, स्टेज वेट
एक प्रकार का मानक भार जो मंच सज्जा को आधार देने वाली बंधनी को कसने, उनहें मजबूती देने तथा अन्य भीतरी स्थिर या चलायमान मंच-दृश्य सज्जा, झालर आदि सामग्री को स्थिरता, मजबूती प्रदान करने में सहायक होता है।
Staging Area
प्रमुख मंच-क्षेत्र
स्टूडियो फर्श का वह प्रमुख क्षेत्र जिसके दायरे में मंचिय व्यवस्था की जाती है। इसे स्केल/माप-ग्रिड के जरिए स्टूडियो योजना को इंगित किया जाता है। यह सुरक्षा रेखा या क्षेत्र (फायर लेन) से घिरा रहता है जिसके बाहर आमतौर पर स्टेजिंग, मंचिय व्यवस्था वर्जित रहती है।
Stained Glass
अभिरंजित कांच
रंगीन कांच से बनाए गए आकार जिन्हें सीसे की पट्टुयों द्वारा साथ-साथ रखा जाता है हो किसी आकार/बनावट की बाह्याकृति भी बनाते हैं।
Stambha
स्तंभ
एक किस्म की ऊधर्वाधर संरचना जो आमतौर पर ऊपर की क्षैतिज संरचनाओं का भार लेने के लिए प्रयोग की जाती है।