logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Foramen
रंध्र, फोरामेन
छोटा छिद्र, विशेष रुप से काइटिनी, उपास्थिल या अस्थिल संरचना में। उदा. दृक् तंत्रिका रंध्र।

Fore limb
अग्रपाद
चतुष्पादों की अगली टांग या बाहु, जिसका आदि रुप मछलियों में अंस पख (pectoral fin) है किंतु पक्षियों में जो पंख (पक्ष) में रुपांतरित हो गया है।

Forearm
प्रकोष्ठ
प्राइमेट स्तनियों में बाहु या अग्रपाद का भाग, जो कोहनी और कलाई (मणिबंध) के बी च स्थित होता है।

Forebrain
अग्रमस्तिष्क
मस्तिष्क के तीन मुख्य भागों में से अग्र भाग, जो कशेरुकियों में घ्राण पालि, प्रमस्तिष्क गोलार्ध और अग्रमस्तिष्कपश्च (डाइएनसेफैलॉन) से बनता है।

Foregut
अग्रांत्र
(दे.mesenterom)

Forensic entomology
विधि कीटविज्ञान
कीटविज्ञान की वह शाखा जिसमें कानूनी विषयों के लिए, विशेषकर न्यायालय में, कीटों और अन्य संधिपादों के अध्ययन का अनुप्रयोग होता है। विधि कीटविज्ञान की तीन श्रेणियों हैं : शहरी, संगृहीत उत्पाद और चिकित्सा-विधि।

Formulation
1. संरुपण 2. संरुप
वह पीड़कनाशी उत्पाद, जो सक्रिय संघटक, वाहक और अन्य योगजों के मिश्रण में बिक्री या उपयोग के लिए तैयार किया जाता है।

Fossorial legs
खनन पाद
कुछ कीटों जैसे कि मोल-क्रिकेट (झींगुर) तथा कृंतकों जैसे कि छंछूदर आदि के कठकीकृत नखरयुक्त अग्रपाद, जो खोदने का कार्य करते हैं।

Free martin
फ्री मार्टिन
गाय वर्ग के जुड़वाँ में ऐसी बंध्य मादा जिसकी अपरा गर्भाशय में ही नर वत्स की अपरा से जुड़ी होती है। इस संलयन के कारण नर भ्रूण का हार्मोन भ्रूण में पहुंच कर इसे प्रभावित कर देता है।

Frons
फ्रॉन्स
ललाट सीवन और अधिमुखक-सीवन का मध्यवर्ती क्षेत्र या सीवनों के न होने पर उसके समतुल्य क्षेत्रों के बीच स्थित कपाल का आननी क्षेत्र, जिसमें मध्य नेत्रक होते हैं और जो ऊर्ध्वोष्ठ पेशियों के उत्पत्ति स्थल हैं।


logo