ऐसे फिल्टर जो विशेष भाव को प्रदर्शित करने के लिए असामान्य आभास देते हैं। उदाहरण के लिए कुछ फिल्टर छवि के समान धुंधलापन हैं। तारा फिल्टर चमकदार वस्तु में दीप्ति प्रदान करता है।
Spectator
दर्शक
किसी, घटना, प्रदर्शन अथवा खेल को देखने वाला व्यक्ति।
Speech Chart
भाषण चार्ट, स्पीच चार्ट
एनिमेटर द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली ऐसी बार शीट जो प्रत्येक अक्षर के लिए होंठो की गति को सुनिशिचत करती है।
Speed Lines
गति रेखाएँ, स्पीड लाइन्स
किसी एनिमेटेड विषय द्वारा सुनिशिचत दिशा में खींची हुई रेखाएँ जो उसकी गति को निर्धारित करती हैं।
Spin
घूमना, स्पिन
एक ऐसी गति जिसमें एक दृश्य या शीर्षक अपने केंद्र बिंदु के चारों ओर घूमता है।
Split Screen
विभक्त-पट, स्पिलट स्क्रीन
वह परदा जिस पर दो या उससे आधिक अलग-अलग छवियाँ प्रदर्शित की जाएँ।
Sponsor
प्रायोजन
(क) किसी कंपनी अथवा संगठन द्वारा विज्ञापन देने के लिए किसी कार्यक्रम को वित्तीय समर्थन प्रदान करना।
(ख) विज्ञापन समय के बदले में किसी कंपनी द्वारा प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को दी जाने वाली सहायता।
Spool
स्पूल
रील जिस पर चुंबकीय टेप, फिल्म और घागी लपेटा जाता है।
Spreading
फैलाना
समायोजनयोग्य प्रकाशिकी उपकरण को चौड़े और मृदु प्रकाश पुज्ज के प्रक्षेपण के लिए केंद्रित करना।
Squash
दबाना, स्क्वैश
एनिमेशन रेखाचित्र बनाने में एक ऐसी विधि जिसमें विषय को नाटकीय जीवंतता से भर देने और त्रि-आयामी स्वरूप की कमी को पूरा करने के लिए अत्यधिक दबा हुआ दिखाया जाता है।