logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Fly
मक्खी, मक्षी
केवल एक जोड़ी पंख वाले डिप्टेरा गण के कीटों का सामान्य नाम। अग्र पारदर्शी पंख, स्पंजी मुखांग और संतोलक के रुप में पिछले रुपांतरित पंख इनके प्रमुख लक्षण हैं।

Foetus
गर्भ
स्तनियों के गर्भशय में भ्रूण की वह अवस्था, जब प्राणी के मुख्य लक्षण पहचाने जा सकते हैं।

Follicle cell
पुटक कोशिका
अंडाशयी अंड नलिका की आंतरिक उपकला कोशिकाएं।

Follicle
1. गर्त, कूप 2. पुटक
1. पक्षियों, स्तनियों आदि की त्वचा में एक गर्त या गड्ढा, जिसके आधार पर सक्रिया कोशिकाओं का समूह या पैपिला होता है और जहां से रोम, पिच्छ आदि निकलते हैं।
2. स्तनधारियों के अंडाशय में कोशिकाओं का छोटा पुंज या समूह, जिसमें परिपक्व होता हुआ अंडाणु रहता है।

Fontanelle
कलांतराल
किसी हड्डी या दो हड्डीयों के बीच झिल्ली से ढका रहने वाला छिद्र। उदा. मानव के नवजात शिशु के कपाल में ललाटिका (फ्रॉण्टल) और भित्तिकास्थि (पैराइटल) के बीच का छिद्र।

Food chain
आहार श्रृंखला
किसी भी प्राकृतिक समुदाय में पाया जाने वाला जीवधारियों का क्रम, जिसके माध्यम से ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। पौधों से शुरु होने वाले इस क्रम में प्रत्येक जीव अपने से पहले वाले जीव पर भोजन या ऊर्जा के लिए निर्भर होता है।

Food vacuole
खाद्यधानी
जीवद्रव्य में खाद्य कण के चारों ओर बना ओर बना तरलयुक्त अस्थायी अवकाश, जिसमें पाचन-क्रिया होती है; जैसे अमीबा में।

Food web
खाद्य जाल
किसी पारितंत्र में परस्पर संयोजित विभिन्न समष्टियों को एक दूसरे के साथ जोड़ने वाली खाद्य श्रृंखलाओं के शाखन या संयोजन का एक कॉम्पलेक्स।

Foot
पद, पाद
1.अकशेरुकियों में चलने, तैरने, या किसी स्थान पर लगने या चिपकने वाला अंग; जैसे क्रस्टेशिया के अनुबंध, मोलस्क प्राणियों के पाद।
2. कशेरुकियों में टांग का अंतिम भाग, जिस पर प्राणी खंड़ा होता है। मानव में गुल्फ के नीचे की सारी संरचना पाद कहलाती है।परन्तु अंगुलिचारी प्राणियों में पाद एक या अधिक अंगुलियों के अंग्रांत भाग से बनता है।

Foramen magnum
महारंध्र
कशेरुकी करोटि के पिछले सिरे पर स्थित बड़ा छिद्र, जिससे होकर मेरुरज्जु निकलती है।


logo