logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Sound Chart
ध्वनि चार्ट, साउंड चार्ट
बार शीट की तरह एक चार्ट।

Sound Effect
ध्वनि प्रभाव
मौखिक अथवा संगीत ध्वनि के अतिरिक्त कृत्रिम रूप से किसी फिल्म के प्रसारण हेतु उपयोग में लाई जाने वाली अन्य प्रकार की ध्वनियाँ।

Sound Effects
ध्वनि प्रभाव
फिल्म में कलाकार द्वारा बोले गए और संगीत के अलावा सभी रिकॉर्ड की गई ध्वनियों के लिए इस शब्द का प्रयोग होता है।

Sound-Proof
ध्वनिरोधी
जहाँ से ध्वनि बाहर न जा सके और बाहर की ध्वनि अंदर न आ सके।

Sound-System
ध्वनि तंत्र
ध्वनि पुनरूत्पादन हेतु पकरण।

Sound Track
ध्वनि पथ
एक फिल्म अथवा विडियो टेप का ध्वनि त्तव।

Spacing Film
अंतराल फिल्म
कोई फिल्म जो रील में ध्वनि ट्रैक में अंतराल को दूर या खत्म कर ध्वनि-दृश्य समकालन करती है। इसमें वस्तुत: सफेद कलई की हुई लीडर फिल्म इस्तेमाल की जाती है।

Spacing Guide
स्थान मार्गदर्शिका, स्पेसिंग गाइड
एक ऐसा चार्ट जो एनिमेटर द्वारा इनबिटवीनर (अंतिम) रेखाचित्रों के मध्य प्रयुक्त होने वाले रेखाचित्रों को बनाने वाला) को दिया जाता है, जिसमें यह दर्शाया जाता है कि अंतिम रेखाचित्रों के बीच बनने वाला प्रत्येक रेखाचित्र अपने पिछले रेखाचित्र से कितनी दूरी पर एनिमेट किया जाना है।

Span
फैलाव, विस्तार, स्पैन
आधार पर टिके दो त्तवों, हिस्सों के बीच का खुला या सुस्प्षट फैला स्थल। दो स्तंभों, पायों के बीच का स्थल।

Special Effects
विशेष प्रभाव
आग, विस्फोट, बाढ़,वर्षा, बर्फ, धुंध आदि के विशेष प्रभाव।


logo