संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मोलीज गण का एक वंश। कार्बनी युग के इन पौधों में त्रिकोणाकार रंभ होता है।
Trizygia
ट्राइजीगिया
संवहनी पादपों के स्फीनॉप्सिडा वर्ग का एक वंश। पैलियोज़ोइक युग के इन पौधों में पत्रियों में केवल एक ही शिरा होती हैं।
Tuberini
ट्यूबेरिनी
परागाणु अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें चिकनी एक्साइन में एक पैपिला (लिगुला) निकली होती है।
Tubicaulis
ट्यूबीकॉलिस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन तनों में ऐनाकोरोप्टेरिस प्रकार का पर्णवृन्त लगा होता है।
Tufa
टूफा
स्पंजी तथा रंध्रिल चूना पत्थर जो कैल्शियम कार्बोनेट होता है तथा पत्तियों पर अक्षेपित होकर उस अंग को परिरक्षित कर देता है।
Turma
टुर्मा, प्रभाग
विकीर्ण परागाणुओं के कृत्रिम वर्गीकरण में प्रयुक्त कोटि, जो महाप्रभाग (एन्टेटुर्मा) के नीचे आती है। उदा. ट्राइलीटीज-ऐजोनेलीज
Ulcus
अल्कस
एकल, पोरस जैसा छिद्र जो परागाणु के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित होता है।
Ullmania
अल्मानिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के वोल्टजिएलीज गण का एक वंश। पर्मियन युग की ये वामन शाखाएँ बिम्बाभ होती हैं।
Umkomosia
अम्कोमैसिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिडा वर्ग के केटोनिएलीज गण का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक युग के इन बीजाणुधारी अंगों के अक्ष की शाखाओं में सवृन्त क्युप्यूल होते हैं।