logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Filiform
तंतुरुप
तंतु के समान संरचना।

Filopodium
तंतुपाद
कुछ कोशिकाओं की सतह पर पाई जाने वाली लंबे-तंतु की शलाका जिसमें ऐक्टिन तंतु होते हैं।

Fin
पख, वाज
जलीय कशेरुकियों, विशेषतः मछलियों में त्वचा के झिल्लीमय प्रवर्ध जो तैरने, दिशा-परिवर्तन करने या संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। इन युग्मित या अयुग्मित अंगों में कई कंकालीय संरचनाएं होती हैं जिन्हे अर (ray) कहते हैं।

Fishery (fisheries)
मात्स्यिकी
मछली तथा कुछ अन्य उपयोगी जलीय जंतुओं को पालने पकड़ने का काम, प्रक्रिया या व्यवसाय।

Fission
विखंडन
कोशिका के स्वतः विभाजन से नए प्राणी या नई कोशिकाओं का बनना, प्रोटोज़ोआ प्राणियों में जनन की यही सामान्य प्रक्रिया है।

Fixative
स्थायीकर
जीवों के परिरक्षण और मरणोत्तर परिवर्तनों को रोकने के काम आने वाला रसायन।

Flagellata (mastigophora)
फ्लेजेलेटा (मैस्टिगोफोरा)
प्रोटोज़ोआ संघ के ऐसे प्राणियों का एक वर्ग, जिनमें चलन अंगक के रुप में एक या कई कशाभ होते हैं।

Flame cell
ज्वाला कोशिका
कई कृमियों के उत्सर्जन तंत्र में विशिष्ट कोशिकाएं, जिनके पक्ष्माभों (या कशाभों) द्वारा उत्पन्न गति से दीपक की लौ का आभास होता है।

Flatworm
चपटाकृमि
बिना देहागुहा के, द्विपार्श्व सममिति वाले अकशेरुकी प्राणी, जिनमें जटिल उभयलिंगी जननांग होते हैं। इनके तीन वर्ग होते हैं - टर्बीलेरिया, ट्रिमैटोडा और सेस्टोडा। उदा. यकृत पर्णाभ (फैशिओला), फीताकृमि (टीनिया) आदि।

Flexor
आकोचनी
उन पेशियों के लिए प्रयुक्त, जो किसी भुजा या पाद को शरीर की ओर मोड़ती हैं; जैसे भुजा की द्विशिरस्क पेशी (बाइसेप्स पेशी)।


logo