पृथक् होना, विलग्न हो जाना राज्य के किसी प्रदेश का राज्य से अलग हो जाना, विशेषकर संघात्मक राज्य व्यवस्था में इकाइयों का संघ से अलग हो जाना। 1861-65 में संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ गृहयुद्ध दक्षिणी राज्यों के इसी प्रयोजन का परिणाम था परंतु यह विफल रहा। 1971 में बांग्लादेश पाकिस्तान से बलपूर्वक अलग होने में सफल रहा।
Second ballot
द्वितीय मतदान प्रथम मतदान में, किसी अभ्यर्थी द्वारा विधिसम्मत आवश्यक बहुमत प्राप्त न कर पाने पर सर्वाधिक मत प्राप्तकर्ता दो अथवा तीन अभ्यर्थियों के मध्य निर्णय करने के लिए किया गया दूसरा मतदान।
Second chamber
द्वितीय सदन संघ के अवयवों अथवा समाज के कुछ विशिष्ट हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला विधान मंडल का उच्च सदन। विश्व के विभिन्न राज्यों के उच्च सदनों की संगठन पद्धतियों में पर्याप्त अंतर है, जैसे :- (1) कुछ उच्च सदन आनुवंशिक होते हैं, जैसे इंग्लैंड की लार्ड सभा। (2) कुछ उच्च सदन ऐसे हैं जिनमें सब अथवा अधिकांश सदस्यों को कार्यपालिका जीवन भर के लिए नियुक्त करती है। इटली, कनाडा और जापान के उच्च सदन इसी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं। (3) संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, स्वीडन तथा चिली जैसे राज्यों में द्वितीय सदन के सदस्यों का जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन किया जाता है। (4) फ्रांस और डेन्मार्क जैसे राज्यों में उच्च सदन के सदस्य परोक्ष रीति से निर्वाचित होते हैं। भारत संघ के उच्च सदन अर्थात् राज्य सभा के अधिकांश सदस्य भारत के अवयवी एककों की विधान सभाओं द्वारा निर्वाचित होते हैं। प्रायः उच्च सदन लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप नहीं माने जाते। अनेक देशों में इनका महत्व बहुत गौण है। यहाँ तक कि क्रांतिकारी राजनीतिक व्यवस्था में इन्हें कोई स्थान नहीं दिया जाता। वित्तीय क्षेत्र में इनके अधिकार प्रायः नगण्य होते हैं। द्वितीय सदनों में संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट सर्वाधिक शक्तिशाली मानी जाती है। भारत की राज्य सभा भी कुछ मामलों में काफी महत्वपूर्ण है।
Second Internationale
द्वितीय इंटरनेशनाले इसकी स्थापना 1899 में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर संघ के रूप में पेरिस में की गई थी। प्रारंभ में इसने समाजवाद के संशोधनवादी स्वरूप का समर्थन किया परंतु 1905 में इसने संसदीय सरकारों में समाजवादियों की उदारवादियों के साथ भागीदारी का विरोध किया। इसने विश्व शांतिवाद का प्रचार किया। प्रथम विश्वयुद्ध आरंभ होते ही यह संघ समाप्त हो गया।
Secret agreement (=secret alliance = secret pact)
गुप्त समझौता दो अथवा अधिक राज्यों के राज्याध्यक्षों अथवा उनके प्रतिनिधियों के मध्य किसी उद्देश्य विशेष की पूर्ति के लिए गोपनीय अथवा अप्रकाशित समझौता या संधि।
Secret alliance
गुप्त समझौता दे. Secret agreement.
Secret ballot
गुप्त मतदान मतदान की वह व्यवस्था जिसमें यह ज्ञात न हो कि मतदाता ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मत दिया। इस हेतु मतदाता मतपत्र पर इच्छित उम्मीदवार के नाम के आगे केवल चिहन बनाकर अपना मत व्यक्त करता है और मतपत्र पर उसका कहीं नाम नहीं होता। इस मतपत्र को सीलबंद पेटी में डाल दिया जाता है और गणना के समय यह पता नहीं चल सकता कि कौन-सा मतपत्र किसका है।
Secret clause
गुप्त खंड दो अथवा अधिक राज्यों के मध्य संपन्न किसी अंतर्राष्ट्रीय संधि का वह खंड जो पारस्परिक सुरक्षा अथवा किसी अन्य विशेष कारण से गोपनीय या अप्रकाशित रखा जाता है। आबद्ध राज्य इस प्रकार के खंड का उस समझौता अथवा संधि के अन्य खंडों के समान ही अनुपालन करने के लिए बाध्य होते हैं। अवसर आने पर संबद्ध राज्यों द्वरा गुप्त खंड का प्रकाशन किया जा सकता है।
Secret diplomacy
गुप्त राजनय विभिन्न राज्यों द्वारा पारस्परिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए गोपनीय अथवा प्रच्छन्न रूप से अंतर्राष्ट्रीय वार्ताओं अथवा संधिवार्ताओं का संचालन करने की कला अथवा पद्धति इस गुप्त कला अथवा पद्धति के अंतर्गत संबद्ध राज्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की छलपूर्ण अथवा कपटपूर्ण प्रक्रियाओं, युक्तियों एवं कार्यपद्धतियों का प्रयोग भी किया जाता है। प्रथम महायुद्ध के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन के चौदह सूत्रों में एक यह भी था कि भविष्य में किसी प्रकार के गुप्त समझौते नहीं किए जाएँगे। अतः राष्ट्रसंघ और संयुक्त राष्ट्र संघ दोनों के विधानों में यह प्रावधान किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय संधियों और समझौतों का संघ के सचिवालय में पंजीकरण कराना होगा।
Secret emissary
गुप्त प्रणिधि, गुप्त दूत किसी एक राज्य द्वारा किसी अन्य राज्य में गुप्त अथवा अज्ञात रूप से भेजा गया दूत।