संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग के इन काष्ठों में मज्जा में तीन या अधिक पालियाँ होती हैं।
Rilete
त्रिअरी
(परागाणु) जिसमें त्रिअर चिह्न हों; (चिह्न) जिसमें तीन अर हों तथा जो Y के आकार का हो।
Triletes
ट्राइलिटीज़
परागाणु प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनमें त्रिअर चिह्न होता है।
Trilete saccite
ट्राइलीट सैक्काइट
परागाणु प्रभाग सैक्काइटीज का अधोप्रभाग जिसमें वे पराग सम्मिलित हैं जिनमें एक कोश तथा त्रिअर चिह्न होता है।
Triletes azonales
ट्राइलिटीज़ ऐजोनेलीज
परागाणु प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिसमें त्रिअर चिह्न तो होता है पर जोना और मेखला नहीं होते हैं।
Trimerophyton
ट्राइमेरोफाइटोन
संवहनी पादपों के ट्राइमेरोफाइटॉप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पौधों में कई त्रिशाखित पर्श्विक शाखाएँ होती हैं। अन्तिम शाखाओं में तीन के गुच्छों में बड़ी बीजाणुधानियाँ होती हैं।
Trimerophytophyta
ट्राइमेरोफाइटोफाइटा
दे. Trimerophytopsida
Trimerophytopsida
ट्राइमेरोफाइटॉप्सिडा
संवहनी पादपों का एक वर्ग। डिवोनियन युग के इन मूलहीन तथा पर्णहीन पौधों में राइजोम तथा शाखित अक्ष होते हैं। पार्श्विक शाकाएँ त्रिभाजन दर्शाती है। अक्ष में एक केन्द्रीय एक विशाल आदिरंभ होता है। बीजाणुधानियाँ सिरों पर लगती है। इस वर्ग का प्रारूपिक वंश ट्राइमेरोफाइटॉन है। कुछ आचार्य इस वर्ग को प्रभाग (ट्राईमेरोफाइटोफाइटा) या उप प्रभाग (ट्राईमेरोफाइटोफाइटिना) मानते हैं।
Triporines
ट्राइपोरिनीज़
प्रभाग प्लिकेटीज का उप प्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनकी एक्साइन (बाह्यचोल) में तीन रंध्र (पोरस) होते हैं।
Tristachya
ट्राइस्टैक्या
संवहनी पादपों के स्फीनोप्सिडा वर्ग के स्फीनोफिल्लेलीज गण का एक वंश। कार्बनी व पर्मियन युग के इन पादपों में जुड़ा हुआ अक्ष होता है, प्रत्येक पर्वसंधि पर तीन स्फानाकार पत्तियाँ होती हैं।