logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Fecundity
बहुप्रजता, जननक्षमता
बार-बार संतानोत्पत्ति अथवा निषेचन की क्षमता। यह शब्द सामान्यतया अंडों की संख्या के संदर्भ में प्रयोग होता है।

Feed-back inhibition
पुनर्भरण संदमन
जैव संश्लेषण पथ के अंत्य उत्पाद द्वारा उसके प्रारंभिक प्रकिण्व का संदमन।

Feeding mechanism
अशन क्रियाविधि
भोजन ग्रहण करने का ऐसा प्रक्रम, जिसमें खोजना, छेद करना, लार निकालना (लालास्रावण) तथा अंतर्ग्रहण शामिल है।

Femur
ऊर्विका, फीमर
1. जांघ की हड्डी अथवा कशेरुकियों के पश्च पाद की समीपस्थ (proximal) हड्डी।
2. कीटों की टांगक में समीपस्थ सिरे से तीसरा खंड, जो शिखरक (ट्रोकेन्टर) और अंतर्जंघिका (टिबिया) के बीच स्थित होता है।

Fenestra
गवाक्ष
किसी हड्डी या उपास्थि में स्थित या दो हड्डीयों के बीच का छिद्र; जैसे मघ्यकर्ण और कर्णावर्त (कॉक्लिआ) के बीच अंडाकार गवाक्ष (फेनेस्ट्रा ओवेलिस)।

Fermentation
किण्वन
ऊर्जा उपलब्ध कराने वाली अवायवीय क्रिया। इसमें क्रियाधार के उत्पाद अंत्य इलेक्ट्रॉन-ग्राही के रुप में काम करते हैं। ये उत्पाद क्रियाधार का अपेक्षा न तो अधिक ऑक्सीकृत होते हैं और न उपचित। उदा. ऐल्कोहॉलीय पेय बनाने में अवायवीय दशा में यीस्ट द्वारा शर्करा का कार्बन ऑक्साइड और ईथेनोल के रुप में बदलना।

Fertilization
निषेचन
लैंगिक रुप से विभेदित दो युग्मकों का संलयन जिसके फलस्वरुप युग्मज बनता है।

Fibrin
फाइब्रिन
सफेद अघुलनशील तंतुमय प्रोटीन, जो थ्रॉम्बिन की क्रिया द्रारा फाइब्रेनोजेन से बनता है और स्कंदन के बाद रुधिर (थक्के) में पाया जाता है।

Fibula
बहिर्जंघिका, फिबुला
चतुष्पाद कशेरुकियों में पश्चपाद के निचले भाग की दो हड्डीयों में से अक्षपश्चीय हड्डी। यह टिबिया की अपेक्षा पतली और उससे आंशिक या पूर्ण रुप से जुड़ी रहती है।

Filial generation
संतानीय पीढ़ी, फीलियल जेनेरेशन
संकरण द्वारा प्रजनन की क्रिया में प्रारंभिक जनक पीढ़ी के बाद की पीढ़ियां, जिन्हें क्रमश: प्रथम संतानीय पीढ़ी, द्वितीय संतानीय पीढ़ी, आदि कहते हैं।


logo