वे रेखाचित्र जो एनिमेशन कैमरामेन को दिए जाते हैं। इनमें उसे क्षेत्र, आकार और कंपाउंड के संदर्भ में कैमरे की स्थिति के बारे में निर्देश दिए गए होते हैं।
Shade
ढकाव, आवरण, शेड
किसी रंग में काला रंग मिला कर उसे इस प्रकार तैयार किया गया हो जो मूल रंग की आभा के विपरीत लगे, साथ ही जो सफेद रंग के मिश्रण को भी लिए हे हो।
यह शब्द किसी ढकाव, प्रकाश-अवरोधक, लैंपशेड, खिड़की के शेड आदि के लिए भी प्रयुक्त होता है।
Shading
छायांकन
निर्माण के दौरान अति पम्य वीडियो छवि उत्पन्न करने के लिए कैमरे के इलेक्ट्रानिक परिपथ का एक वीडुयो तकनीशियन द्वारा सूक्ष्म सामायोजन।
Shelf
शेल्फ, त़ाक, खाना
लकड़ी, कांच अथवा किसी वस्तु को आड़े-ढंग से लगाया गया तख्ता। इसे दीवार, अलमारी, पुस्तक-अलमारी या ड्रेसर (साज-सज्जा-अलमारी) में लगाया जाता है।
Shikhara
शिखर
उत्तर भारत के मंदिर में सबसे ऊंचाई वाला भाग एवं दक्षिणी भारत के मंदिरों में गुंबदनुमा भाग शिखर कहलाता है।
Shish-Mahal
शीश-महल
कलात्मक रूप में काटे गए शिशे के टुकडों को दीवार में जड़कर बनाया गया महल।
Short-Focal Length Lense
लघु फोकल दूरी लेन्स
लघु फोकल दूरी लेन्स
ऐसे लेन्सजिनकी फोकस दूरी सामान्य लेन्स से कम होती है। इस लेव्समें वस्तु सामान्य लेन्सकी तुलना में अधिक दूर दिखाई देती है। इसे वाईड-एंगल (विस्तृत कोण) लेव्सभी कहते हैं।
Shot
शॉट
फिल्म की लंबाई दर्शान हेतु कैमरे द्वारा किया गया रूकावट रहित कार्य।
Shot Plotter
शॉटांकन-उपकरण
चांदे के आकारनुमा एक प्रकार का रेखांकन उपकरण जो डिजाइन तैयार करने वाले को फर्श पर योजना बनाकर षठकोण समझाने/ बनाने में सहायता करता है।
Side Board
साइड बोर्ड
वर्तमान संदर्भी में यह भोजन-कक्ष का वह पूरक हिस्सा माना जाएगा जिसमें दराजनुमा अलमारी के रूप में कुछ खंड होते हैं जो भोजन-मेज को सजाने पर लगने वाली सामग्री आदि को रखने के काम आते हैं।