अमूर्त पदार्थीकरण
संप्रत्यय को मूर्त रूप प्रदान करना।
Hypothesis
प्राक्कल्पना
किसी घटना की व्याख्या के लिए, अथवा उसके कारण के रूप में, अपर्याप्त प्रमाण के आधार पर की गई कोई कामचलाऊ कल्पना, जो पूर्णतः सिद्ध या असिद्ध होने के लिए और अधिक प्रेक्षण और प्रयोग की अपेक्षा रखती है।
Hypothesis Concerning Agent
कर्त्ताविषयक प्राक्कल्पना
प्राक्कल्पना का एक प्रकार, जिसमें नियम ज्ञात होता है पर कर्ता ज्ञात नहीं होता और इसलिए घटना की व्याख्या के लिए कर्ता की कल्पना कर ली जाती है, जैसे : यह मालूम होने पर, कि घर में चोरी हुई है पर यह न मालूम होने पर कि किसने चोरी की है, यह कल्पना कर लेना कि शायद 'क' चोर है।
Hypothesis Concerning Collocation
संस्थितिविषयक प्राक्कल्पना
प्राक्कल्पना का एक प्रकार, जिसमें केवल कारण और उसका नियम ज्ञात होता है पर यह ज्ञात नहीं होता कि परिस्थितियों का कौन-सा समुच्चय था जिसमें घटना हुई, इसलिए उसकी कल्पना कर ली जाती है, जैसे : उन परिस्थितियों की कल्पना जिनमें चोर 'क' ने चोरी की।
Hypothesis Concerning Law
नियमविषयक प्राक्कल्पना
प्राक्कल्पना का एक प्रकार, जिसमें कर्ता ज्ञात होता है पर उसकी कार्यप्रणाली ज्ञात नहीं होती, इसलिए घटना की व्याख्या के लिए कार्य-प्रणाली की कल्पना कर ली जाती है, जैसे : पृथ्वी, सूर्य इत्यादि की स्थिति-परिवर्तन की व्याख्या के लिए गुरूत्वाकर्षण के नियम की कल्पना।
Hypothesis Of Cause
कारण-प्राक्कल्पना
घटना की व्याख्या के लिए उसके कारण को मान लेना, जैसे : वायु मंडल की नाइट्रोजन प्रयोगशाला का नाइट्रोजन से भारी होने की व्याख्या के लिए उसमें किसी और गैस (जिसे आर्गन कहा गया है) का मिश्रित होना मान लेने वाली प्राक्कल्पना।
Hypothetical Dualism
हेत्वाश्रित द्वैतवाद
ज्ञानमीमांसा में, वह सिद्धांत कि बाह्य जगत् का ज्ञान केवल अनुमान से होता है और उसका अस्तित्व प्रत्यक्ष-प्रमाण पर आधारित न होकर प्राक्कल्पित मात्र है।
Hypothetical Imperative
हेतुफलाश्रित आदेश, सोपाधिक आदेश
कांट के नीतिशास्त्र में कर्म करने के लिए आदेश का एक प्रकार जो सोपाधिक है। जैसे : यदि तुम अपनी भलाई चाहते हो, तो दूसरों की भलाई करो।
Hypothetical Morality
सोपाधिक नैतिकता
वह नैतिकता जो उपाधि सहित हो। जैसे : यदि तुम चोरी करोगे, तो दण्ड मिलेगा।
Hypothetical Proposition
हेत्वाश्रित प्रतिज्ञप्ति
वह प्रतिज्ञप्ति जो शर्त पर आधारित हो और जिसका अनुवर्ती पूर्ववर्ती से निगमित होता है। यह प्रतिज्ञप्ति 'यदि' और 'तब' से जुड़ी होती है। जैसे : यदि उत्पादन बढ़ता है (मांग स्थिर रहने पर) तो कीमतें घटती हैं।