विभिन्न परिस्थितियों में रह सकने तथा विषम स्थितियो मे अपने अनुकूलित करने की क्षमता वाला, विशेष रुप से ऐसे प्राणियों के लिए प्रयुक्त जो आमतौर पर स्वतंत्र रुप से रहते हैं किंतु परजीवी या अर्धपरजीवी जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं ; जैसे कुछ सहजीवी अनॉक्सीजीवी आदि। विप, obligate अविकल्पी।
Fad (flavin adenine dinucleotide)
एफ.ए.डी.(फ्लेविन ऐडेनीन डाइन्यूक्लिओटाइड)
उपचयी-अपचयी सह-एन्जाइम जो राइबोफ्लेविन फास्फेट के ऐडेनिलिक अम्ल के साथ संघनन होने से बनाता है।
Fallopian tube
डिंबवाहिनी नली, फैलोपिअस-नलिका
स्तनियों में अंडवाहीनी, जिसका ऊपरी सिरा कीप-जैसा फैला होता है और निचला सिरा गर्भाशय में खुलता है। अंडाणु इसमें होकर अंडाशय से निकलकर गर्भाशय में जाता है। निषेचन की क्रिया इसी भाग में होती है।
Family
कुल, फ़ैमिली
प्राणियों के वर्गीकरण में प्रयुक्त समूहवाची संकल्पना या इकाई, जो गण (ऑर्डर) का उपविभाग होती है जिसमें एक या अधिक वंश (जीनस) होते हैं। उदा. मानव का होमोनिडी कुल।
Fang
विषंदत
विषग्रंथि से जुड़े लंबे नोकीले दांत, जो अन्य प्राणियों को काटने, शिकार पकड़ने या चीरने-फाड़ने के साथ-साथ उनके शरीर में विष पहुंचाते हैं; विशेष रुप से विषैले सांपों में ऊपरी जबड़े के लंबे, खोखले या खांचदार दांत।
Fat body
वसा-पिंडक
1. उभचरों में वृक्क तथा वृषण के अग्र सिरे से जुड़े हुए पालियुक्त पीले पिंड, जिनमें वसा भरी रहती है। शीतकाल या शीतनिष्क्रिय अवस्था में इनसे प्राणी को पोषण मिलता है।
2. कीटों में वसा-ऊतक का पिंड, जो देहगुहा के अधिकांश भाग में फैला रहता है। वसा के अतिरिक्त इसमें प्रोटीन तथा ग्लाइकोजन भी होते हैं जिनका उपयोग शीतनिष्क्रिय अवस्था या भोजन की कमी के समय किया जाता है।
Fatty acid
वसीय अम्ल
कार्बनिक एलिफैटिक अम्ल जिसमें प्रायः सीघी श्रृंखलाएँ और समसंख्यक कार्बन अणु होते हैं। ये वसाओं और तेलों में पाए जैते हैं।
Fauna
प्राणिजात
किसी विशिष्ट काल, क्षेत्र या आवास में पाए जाने प्राणियों या प्राणि-जातियों का सामूहिक नाम; जैसे मीसोजोइक प्राणिजात, समुद्री प्राणिजात, हिमालयी प्राणिजात आदि।
Fc fragment
एफसी.-क्रिस्टलनीय खंड (एफ. सी.खंड)
पपीते से प्राप्त प्रकिण्व द्वारा अपघटित इम्यूनोग्लोबुलिन अणु की दो भारी श्रृंखलाओं के अपरिवर्ती प्रक्षेत्र जो क्रिस्टलित किए जा सकते हैं। इस खंड में प्रतिजनों के लिए बंधन स्थल नहीं होते; किंतु इसके द्वारा कोशिका पर प्रतिरक्षी ग्राही को जोड़ने वाले पूरक प्रोटीन संलग्न होते हैं।
Feather
पिच्छ, पर
पक्षियों के शरीर को बाहर से ढकने वाली अधिचर्मी संरचनाएं, जो पंखों की अधिकांश सतह को भी ढके रहती हैं।