logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Seam
सीवन
दो सतहों को मिलाने से बना जोड़, यथा- दो वालपेपरों के सिरों या टुकड़ों के एक-दूसरे पर आने से जोड़, पर्दे के सीने से बना जोड, लकड़ी अथवा मुल्म्मे के दो टुकड़ों के जोड के बीच की बारीक रेखा।

Section
खंड, अनुभाग
एक विशेष शैली की मंच सज्जा इकाई को बगल से दिखाने वाला संकेतन रेखाचित्र जिससे उभरा/आभास देते कटाव द्वारा अंदरूनी निर्माण की विस्तुत जानकारी मिल सके।

Self Line
सेल्फ लाईन, समरंग-रेखा
स्याही से खींची गई एक ऐसी रेखा जो पारंपरिक काले रंग की होने के बजाय विषयानुकूल रंग की होती है।

Serial
धारावाहिक
विभिन्न श्रुंखलाओं में प्रकाशीत, प्रसारित या प्रदर्शित कथा।

Set Clamp
सेट कब्जा, क्लैम्प
1. दो सतहों या समतल पटूटिकाओं (दृश्य पट्टिताओं आदि) को एक साथ जोड़ने वाला कब्जा। 2. सेट से जुड़ा एक खास तरह का कब्जा जो कि सैट पर प्रकाश (व्यवस्था) को नियंत्रित करने (बाँधे रखने) के लिए जुड़ा हो।

Set Dressing
सेट-ड्रेसिंग, दृश्यपट-विन्यास
सेट की यथार्थपरक, वास्तविकता को बढ़ाने के लिए विशेष फर्नीचर या वस्तुएँ।

Set Light
मंच सज्जा प्रकाश
ऐसा पूरक प्रकाश जो दृश्य को उचित या प्रमुख रूप में पर्याप्त प्रकाश प्रदान करता है, दृश्य बचाने के लिए पर्याप्त आधार-प्रकाश प्रदान करता है और दृश्य के सभी संबंधित हिस्सों को समान रूप से प्रदीप्त करता है।

Setting Line
सेटिंग लाइन, दृश्यपट-मार्किंग
स्टीडियो के फर्श पर सेट बनाने के लिए किया गया रेखांकन जिसके द्वारा सेट लगाने की जगह निश्चित कर दी जाती है, साथ ही मंचन की सीमा को निर्धारित या प्रदर्शित करने के लिए फर्श पर डाली गई रेखा।

Set Up
सेट अप, व्यवस्था व्यवस्थापन
1.क्षेत्र, आकार और स्थिति की व्यवस्था करना। 2.फिल्म शूटिंग के दौरान फिल्म सेट तथा दृश्य कोण के अनुसार फिल्म कैमरों को व्यवस्थित करना। इसमें कैमरा स्थिर, गतिहीन और गतिशील सेटों का फ्लिमांकन करता है।

Setup And Rehearsal
सेटअप एवं अभ्यास
निर्माण प्रक्रिया का दूसरा चरण जब स्टूडियो आभिनय हेतु पूरी तरह तैयैर हो गया हो और तकनीकी कर्मचारी स्टूडियों के निर्माण कार्य में समन्वय स्थापित करने की अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे हों।


logo